Friday, 11 August 2023

बुजुर्ग ऑटो चालक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, रुपयों से भरा बैग श्रद्धालु को ढूढ़ कर लौटाया

उज्जैन. एक बुजुर्ग ऑटो चालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए 2 लाख रुपए से भरा बैग लौटा दिया। इस बात पर हर कोई ऑटो चालक की तारीफ कर रहा है। दरअसल, राजस्थान से कुछ श्रद्धालु महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आये हुए थे। इस दौरान वे अपना बैग ऑटो रिक्शा में ही भूल गए, जिसमें दो लाख रुपए कैश और कुछ पर्चियां रखी थीं। ऑटो में बैग पाकर उसमें रखी पर्चियों में लिखे नंबर के सहारे ऑटो चालक ने श्रद्धालुओं को ढूंढ़ा और रुपयों से भरा बैग उन्हें लौटा दिया। 


Also Readउज्जैन में महाकाल के दर्शन का सबसे बड़ा रेकॉर्ड, सावन मास के 35 दिन में इतने करोड़ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

2 हजार रुपये का इनाम भी लौटाया
उज्जैन में ऑटो चलाने वाले चालक अफजल हुसैन ने बैग में मिले नंबर पर फोन लगाया। और करीब दो घंटे में यात्री की तलाशा कर महाकाल थाने को जानकारी देकर रुपए लौटाए। रुपए मिलने के बाद श्रद्धालु धन्नालाल शर्मा  ने ऑटो चालक को 2 हजार का इनाम देना चाहा, लकिन उन्होंने लेने से इनकार कर दिया।

Also ReadSidhi News: सपने में आये भोलेनाथ को देख जमील के मन में बढ़ी आस्था, भोलेनाथ की भक्ति में रमा मुस्लिम व्यापारी

महाकाल मंदिर जाने को लिया था ऑटो
जानकारी के मुताबिक धन्नालाल शर्मा (60) निवासी कोटा 30 सदस्यों के साथ महाकाल दर्शन करने आए थे। सभी बड़नगर रोड स्थित निर्मल अखाड़े में रुके थे। यहां से दर्शन के लिए महाकाल मंदिर जाने के लिए ऑटो रिक्शा लिया, जिसमें वह अपना बैग भूल गए थे।


No comments:

Post a Comment