उज्जैन में महाकाल के दर्शन का सबसे बड़ा रेकॉर्ड, सावन मास के 35 दिन में इतने करोड़ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Wednesday, 9 August 2023

/ by BM Dwivedi

उज्जैन. सावन के महीने में एक बार फिर से मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल दर्शन का नया रेकॉर्ड बना है। सावन के 35 दिनों में 1 करोड़ से अधिक श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर पर माथा टेक चुके हैं। महाकाल की शरण में पहुंचे भक्तों की यह संख्या देश के अन्य प्रमुख ज्योतिर्लिंग व मंदिरों की तुलना में कहीं अधिक है। इस आकड़े के हिसाब से देखें तो प्रतिदिन यहां दर्शनों के लिए 3 लाख श्रद्धालु आए हैं। बतादें कि महाकाल लोक बनने के बाद यहां आने वाले भक्तों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। 4 जुलाई से शुरू हुए सावन महीने में मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दरअसल अधिमास की वजह से इस साल सावन का महीना 58 का है। ऐसे में अभी श्रद्धालुओं की संख्या और भी बढ़ेगी। 

Also ReadSidhi News: सपने में आये भोलेनाथ को देख जमील के मन में बढ़ी आस्था, भोलेनाथ की भक्ति में रमा मुस्लिम व्यापारी
अब तक का सबसे बड़ा रेकॉर्ड 

उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के मुताबिक अब तक के सावन के 35 दिनों में बाबा महाकाल के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या एक करोड़ पार कर गई है। इतने कम समय में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का यह अब तक का सबसे बड़ा रेकॉर्ड है। बतादें कि अभी बाबा महाकाल की पांच सवारियां निकालना बाकी है। बाबा की सवारी में बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल होते हैं। अधिकमास की वजह से अभी सावन मास के 21 दिन शेष हैं। ऐसे में उम्मीद है कि इस सावन में अभी 50 लाख के करीब और श्रद्धालु आएंगे।




No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved