Wednesday, 9 August 2023

MP News: आइएएस अफसर बनने के जुनून ने बना दिया अपराधी, खुद को कलेक्टर प्रचारित करने वाला गिरफ्तार

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक फर्जी आईएएस को गिरफ्तार किया गया है। जो खुद को आइएएस अफसर बताकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालता था। महाराष्ट्र के गोंदिया के रहने वाले इस फर्जी आईएएस राहुल गिरी (28) को पुलिस ने पकड़ लिया है। उसके मोबाइल पर कई एडिटेड फोटो मिले हैं। जिन तस्वीरों को मार्फड करके उसने खुद का चेहरा लगाया और खुद को मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले का कलेक्टर प्रचारित करता था। जबकि नरसिंहपुर में ऋजु बाफना कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। युवक की लोकेशन ट्रेक की तो जबलपुर में मिली। जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Also ReadMP News: करोड़पति निकला 45 हजार की सैलरी वाला स्टोर कीपर, आलीशान घर में गहने और कैश देखकर ढंग रह गई लोकायुक्त टीम

आइएएस अफसर बनने का था जुनून
जानकारी के मुताबिक युवक ने कुछ पोस्ट में खुद को मध्यप्रदेश में अपर सचिव भी बताया। एक तस्वीर में तो वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) के साथ बैठा नजर आ रहा है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बीएससी पास है, शुरू से ही उसे आइएएस अफसर बनने का जुनून था, लेकिन वह नहीं बन पाया तो यह तरीका अपना लिया।


No comments:

Post a Comment