Monday, 21 August 2023

Mauganj News: रेपिस्ट ने युवती को बदनाम करने गांव में लगाए पोस्टर सरेराह पीटा, शिकायत करने पर किया गैंगरेप

 

मऊगंज। मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना अंतर्गत युवती से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक दो साल पहले आरोपी ने दुष्कर्म किया था, जिसके बाद पुलिस ने रेपिस्ट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ महीने पहले आरोपी बाहर आया है। जिसके बाद से वह दुष्कर्म पीड़िता को बदनाम करने की कोशिश कर रहा था। उसने पीड़िता के  गांव में पोस्टर लगाए। इतने पर भी जब उसकी खुन्नस नहीं पूरी हुई, तो कई बार सरेराह युवती के साथ मारपीट की। तंग आकर पीड़िता ने तब आईजी, डीआईजी और एसपी से शिकायत की तो आरोपी बौखला गया और दो दिन पहले अपने एक साथी के साथ आया और पीड़िता को जबरन वाहन में बैठाकर ले गया। सुनसान जगह में गलत काम किया। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने रविवार की रात एफआईआर दर्ज कर ली है।

Also ReadMP News: नशे में उजड़ा परिवार, पत्नी की हत्या, बचाने दौड़े बेटा और बेटी को भी मारा, फिर गला काट की खुदकुशी

शिकायत लेकर पीड़िता पहुंची थाने 

मऊगंज एएसपी विवेक कुमार लाल के मुताबिक 20 अगस्त की रात 19 वर्षीय युवती बलात्कार की शिकायत लेकर नईगढ़ी थाने गई थी। महिला अधिकारी को उसका बयान दर्ज किया। पूछताछ में उसने कहा है कि अभिषेक सिंह उर्फ लकी पुत्र अरविंद प्रताप सिंह (22) निवासी बहुती ने 19 अगस्त की रात सामूहिक दुष्कर्म किया है। उसके साथी काे वह नहीं पहचानती है।

Also ReadMP News: मां से बदसलूकी करने पर पत्नी, साले व साली की गोली मारकर हत्या, जानिए पूरी घटना

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

नईगढ़ी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जगदीश सिंह ठाकुर के मुताबिक मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका साथी फरार है। दूसरे आरोपी को पीड़िता नहीं पहचानती है। ऐसे में मुख्य आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक लकी सिंह शातिर अपराधी है। पहले भी उसने युवती से रेप किया था। जेल के बाहर आते ही दूसरी बार उसने पीड़िता से गलत काम किया।

No comments:

Post a Comment