Tuesday, 22 August 2023

MP News: नागपंचमी पर पकड़ा गया करोड़ों की कीमत का 'रेड सैंड बोआ' सांप, NGO की मदद से किया गया रेस्क्यू, जानिए पूरा मामला

 

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से नागपंचमी के दिन करोड़ों रुपये का सैंड बोआ प्रजाति का सांप पकड़ा गया है। पीपल फॉर एनिमल NGO के सदस्यों ने इन्हे वन विभाग के हवाले कर दिया है। भोपाल में सोमवार को नाग पंचमी के दिन कीमती सैंड बोआ प्रजाति का सांप पकड़ा गया। बतादें कि रेड सेंड बोआ को लोग दो मुंहे सांप के नाम से भी जानते हैं। दरअसल भोपाल शहर के विभिन्न इलाकों में नागपंचमी पर कुछ सपरे इस दुर्लभ प्रजाती के सांप को लेकर घूम रहे थे। इसकी जानकारी जैसे ही एनजीओ के सदस्यों को लगी, उन्होंने इन सपेरों को पकड़ा और उनके पास मौजूद सापों का रेस्क्यू किया। 
Also Read"देश में 22 करोड़ मुसलमान हैं, एक-दो करोड़ मर भी जाएं तो गम नहीं" कांग्रेस के सॉफ्ट हिन्दुत्व कुरैशी की नाराजगी

विहार स्थित सांपो के बाड़े में छोड़ दिया
वन विभाग के एसडीओ आरएस भदौरिया के मुताबिक एनजीओ के माध्यम से लगभग 19 सांप मिले थे। इनमें ब्लैक कोबरा के साथ विभिन्न प्रजातियों के सांप थे। इसके अलावा एक सेंड बोआ प्रजाति का सांप भी एक सपेरे के पास से से बरामद किया गया, जो बहुत ही दुर्लभ सांप है। सांपों को रेस्क्यू कर वन विहार स्थित सांपो के बाड़े में छोड़ दिया गया है। 

Also ReadMP News: विदिशा में चार पैर वाली बच्ची का हुआ जन्म, नाजुक हालत में रेफर किया एम्स, जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर्स

इंटरनेशनल मार्केट में 25 करोड़ तक कीमत
जानकारी के मुताबिक सेंड बोआ सांप दो मुंह का होता है। इसकी साइज और वजन के हिसाब से कीमत आंकी जाती है। भारत में इस प्रजाति की कीमत करीब एक करोड़ है, जबकि आंतरराष्ट्रीय बाजार मार्केट में इसकी कीमत 3 से 25 करोड़ तक की होती है।  इसका उपयोग तंत्र विधाओं और शक्तिवर्धक दवाओं को बनाने में किया जाता है। 


No comments:

Post a Comment