"देश में 22 करोड़ मुसलमान हैं, एक-दो करोड़ मर भी जाएं तो गम नहीं" कांग्रेस के सॉफ्ट हिन्दुत्व कुरैशी की नाराजगी

Tuesday, 22 August 2023

/ by BM Dwivedi

विदिशा. मध्यप्रदेश के विदिशा में उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे खलबली मच गई है। दरअसल विदिशा के लटेरी में पूर्व पीएम राजीव गांधी के जन्मदिन पर आयोजित कांग्रेस के जिला स्तरीय अल्पसंख्यक सदभावना सम्मेलन में अजीज कुरैशी ने विवादित बयान दिया। बीजेपी प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीज कुरैशी का यह वीडियो ट्वीट किया। 

Also ReadCM योगी के पैर छूने पर सुपरस्टार रजनीकांत ने तोड़ी चुप्पी, खुद बताई ये वजह...

इस बयां ने मचाई खलबली 
बतादें कि विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस सॉफ्ट हिन्दुत्व की ओर बढ़ रही है। लेकिन अजीज कुरैशी ने कांग्रेस के इस रुख पर नाराजगी जताई है।अल्पसंख्यक सदभावना सम्मेलन में अजीज कुरैशी ने कहा है कि मुसलमान किसी का गुलाम नहीं है, क्यों वोट आपको दें। देशभर में 22 करोड़ मुसलमान रहते  हैं। एक-दो करोड़ मर भी जाएं तो गम नहीं है। कुरैशी इतने में ही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि हम एक हद तक ही बर्दाश्त करेंगे, लेकिन जब पानी हद से ऊपर गुजर जाएगा तो, मुसलमानों ने हाथों में चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ लोग आज बात करते हैं हिन्दुत्व की, धार्मिक यात्राओं की, जय गंगा मैया की, जय नर्मदा मैया की। उन्होंने कहा कि, यह बड़े ही शर्म और डूब मरने की बात है। कुरैशी ने मंच से कहा कि मुझे कोई डर नहीं, चाहो तो निकाल देना पार्टी से।

Also Readअच्छे रिव्यू के बावजूद गदर 2 और OMG 2 के बीच पिस रही अभिषेक बच्चन की 'घूमर'

तीन राज्यों में रहे राज्यपाल
बतादें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अज़ीज़ कुरैशी तीन राज्यों में राज्यपाल रह चुके हैं। उत्तराखण्ड, उत्तरप्रदेश और मिजोरम के राज्यपाल रहे हैं। उन्हें मध्यप्रदेश सरकार ने उन्हें 24 जनवरी 2020 को मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था।  कुरैशी 2015 में जनवरी से मार्च तक मिजोरम के राज्यपाल रहे। इसके अलावा उन्होंने उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया। और एक महीने के लिए अतिरिक्त प्रभार के रूप में उन्हें उत्तरप्रदेश का राज्यपाल भी नियुक्त किया गया था। इसके अलावा 1973 में मध्यप्रदेश में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved