Tuesday, 15 August 2023

MP News: ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने महिला के पेट में छोड़ी थी कैंची, संक्रमण से मौत, डॉक्टर ने दिया तर्क ...

 

भोपाल। धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर ने ऐसी लापरवाही की, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। दरअसल ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने महिला के पेट में कैंची छोड़ दी थी, चार महीने बाद संक्रमण के चलते सोमवार तड़के महिला की मौत हो गई। ऑपरेशन के चार महीने बाद संक्रमण फैलने पर उसे भोपाल केयर अस्पताल में ही भर्ती किया गया था। पेट से कैंची निकालने के लिए महिला की दोबारा ऑपरेशन करने के बाद मौत हो गई। 

Also Read:Rewa News: तालाब में नहाने गईं 3 बच्चियों की डूबने से मौत, दो बहाने थीं सगी, घर में छाया मातम

पुलिस ने दर्ज नहीं किया मामला
जानकारी के मुताबिक नौगांव निवासी अजीज फातिमा (55) का 4 मार्च को डॉ. अभिषेक शर्मा ने पेट में गठान का ऑपरेशन किया था। तभी ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने महिला के पेट में कैंची छोड़ दी थी। महिला की मौत के बाद भी अस्पताल प्रबंधन पर पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। हैरानी की बात यह है कि शाहजहांनाबाद पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर परिजनों ने लिखित में कार्रवाई नहीं करने का आवेदन दिया है। 

Also Read:MP News: धर्म बदलकर की थी लव मैरिज, पति ने सरेराह पीटा, अशुद्ध कहकर ताने मारती है सास, जानिए महिला की व्यथा

कैंची से नहीं होता कोई नुकसान
वहीं अस्पताल के संचालक डॉ. अजय मेहता के मुताबिक पेट में कैंची छूटने से परेशानी नहीं होती। कैंची स्टरलाइज थी। मरीज की मौत आंत के संक्रमण से हुई है। मरीज पेट के एडवांस कैंसर से पीड़ित थी।

No comments:

Post a Comment