Sunday, 27 August 2023

Rewa: बीहर नदी में दो भाइयों की जलसमाधि, नहाते समय एक को बचाने की कोशिश में दूसरा भी डूबा, बुझ गया घर का चिराग

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा शहर में डूबने से दो भाईयों की मौत हो गई। शनिवार की दोपहर करीब  2 बजे तीन लड़के बीहर नदी के करहिया घाट के आगे नहाने गए। सबसे पहले सत्यम उर्फ शिब्बू शुक्ला (22) पुत्र चेतनाथ निवासी बागदाह थाना बैकुंठपुर हाल मुकाम चेलवा टोला बोदाबाग पानी में उतरा और उछल कूद करने लगा, देखते ही देखते वह डूबने लगा। उसे डूबता देख भागवत द्विवेदी (20 ) पुत्र शशिकांत निवासी नंदनीपुर हाल मुकाम ढेकहा बचाने के लिए दौड़ा। लेकिन दोनों को ही तैरना नहीं आता था। दोनों को डूबता देख 8 साल का तीसरा बच्चा डर गया और वह रोते हुए ढेकहा की तरफ गया। जहां भागवत का मकान बन रहा था। बच्चे ने तुरंत परिजनों को जानकारी दी। 

परिजनों के पहुंचते-पहुंचते देर हो चुकी थी, दोनों बच्चे डूब चुके थे। इसके बाद को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन व विश्वविद्यालय पुलिस मौके पर पहुंची। SDERF को अवगत कराया। दोपहर 3 बजे तक जवान स्टीमर बोट लेकर मौके पर पहुंच गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सत्यम उर्फ शिब्बू शुक्ला का शव बरामद हुआ। जबकि भागवत द्विवेदी की लाश दूसरे दिन करीब दो किलोमीटर दूर मिली है। पीएम के लिए दोनों युवकों के शव संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। मर्ग कायम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

Also Read:Facebook पर वायरल हो रहा डेटा चुराने का भ्रामक संदेश, दवा किया जा रहा लागू होने वाला है नया नियम

बीएसएफ में पिता, इकलौती थी संतान 
पुलिस मुताबिक भागवत के पिता बीएसएफ के जवान है। वह अपने घर में इकलौती संतान थी। ढेकहा रोड पर उनका नया मकान बन रहा था। जहां दोनों मौसेरे भाई बच्चे एकत्र हुए। इसके बाद दोनों ने नदी में नहाने का प्लान बना लिया। दोनों को तैरना भी नहीं आता था। ऐसे में खेल खेल में गहरे पानी में डूब गए। और छोटी सी लापरवाही में दोनों की जान चली गई। विश्वविद्यालय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


No comments:

Post a Comment