Saturday, 5 August 2023

MP News: बेटी को छिपकर खुद दुल्हन बनकर बैठ गई मां, पुलिस देख कर दंग रह गई ये कारनामा

 

आगर मालवा. मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले (Agar Malwa district) से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है।यहां के मेहंदी गांव के एक घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थी। शादी के लिए मंडप भी सज कर तैयार था। बस अब बारात का इंतजार हो रहा था। लेकिन बारात और दूल्हे से आने से पहले अचानक पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जब दुल्हन के कमरे में जाकर देखा तो हैरान रह गई। दरअसल यहां पर एक नाबालिग लड़की की शादी करवाई जा रही थी। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची थी। नाबालिग बेटी की जबरन शादी कराने का आरोप उसकी मां पर था। पति को जब बेटी की शादी की जानकारी हुई तो उसने फौरन पुलिस को सूचना दी। 

Also Readदेश हित में बड़ा फैसला: लैपटॉप, टैबलेट और कम्प्यूटर के आयात पर अंकुश, जानिए क्यों सरकार लिया ये निर्णय

पुलिस से बचने चली चाल
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। कमरे में जाकर देखा तो बेटी की जगह दुल्हन बनकर मां बैठी थी। और उसके साथ में वहां दुल्हा भी मौजूद था। महिला पर आरोप है कि शादी कराने के लिए मां ने अपनी बेटी को छिपा दिया था और खुद ही दुल्हन बनकर शादी रचा रही थी। 

Also ReadMP News: चुनावी साल में शिवराज सरकार ने पुलिसकर्मियों की करा दी मौज, CM की इस घोषणा पर सोमवार से होगा अमल

पिता ने दी पुलिस को सूचना
बताया जा रहा है कि पति से अलग होकर मायके में रह रही महिला अपने परिजनों के साथ मिलकर बेटी का बाल विवाह करा रही थी। जिसकी जानकारी पिता द्वारा पुलिस को दी गई। जिसके बाद सुसनेर एसडीओपी पल्लवी शुक्ला, टीआई विजय सागरीय, नायब तहसीलदार सहित अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर बाल विवाह रुकवाया। 

No comments:

Post a Comment