Sunday, 17 September 2023

MP : भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प, झूमा-झटकी हुई, जूते-चप्पल भी फेंके, पुलिस नजर आई असहाय

रहिये अपडेट, छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में जिला महिला कांग्रेस ने शनिवार को काली साड़ी पहनकर बैनर, पोस्टर लेकर महंगाई को लेकर विरोध जताया। कांग्रेस भवन के सामने सड़क पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेत्रियों के साथ ही युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता महंगाई विरोधी अभियान के तहत लोगों से हस्ताक्षर करा रहे थे। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता सड़क की दूसरी ओर से गुजर रहे थे। दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और मामले ने तूल पकड़ लिया। पुलिस ने मामला शांत कराया। दो मिनट बाद ही फिर प्रदर्शन शुरू हो गया। इसके बाद कई बार भाजपा एवं कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता आमने-सामने हुए। गाली-गलौज हुई। जूते-चप्पल भी फेंके गए। इस दौरान पुलिस भी असहाय नजर आई।

Also ReadRewa: पुलिस के काम से खुश होकर थाना पहुंची वृद्धा, थाना प्रभारी को उपहार में दिया...

कार्यकर्ताओं को आई चोट, फाटे कपडे 
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष एकलव्य अहके की शर्ट भी फाड़ दी गई। झड़प के दौरान महिला कांग्रेस की कई कार्यकर्ताओं को चोट आई। इसके बाद दशहरा मैदान के मुख्य प्रवेश द्वार पर भी दोनों पक्ष में झड़प हुई। कांग्रेस भवन से लेकर दशहरा मैदान तक पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का कई बार प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानें। पुलिस भी असहाय नजर आई। कांग्रेस का कहना था कि पुलिस एक तरफा कार्यवाही कर रही है। केवल हमें ही शांत करा रही है, जबकि भाजपा के लोग दुर्व्यवहार कर रहे हैं। झड़प के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता शिकायत दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने एहतियात के तौर पर भवन का गेट बंद कर दिया। नेताओं ने मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस को लिखित शिकायत दी गई।


No comments:

Post a Comment