Sunday, 17 September 2023

MP: 3 रुपए के कैरी बैग को लेकर चार साल कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद हासिल किया इंसाफ, जानिए पूरा मामला

रहिये अपडेट, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक अजीब मामला सामने आया है। शहर के एक उपभोक्ता ने महज तीन रुपए के कैरी बैग के लिए चार साल तक कानूनी लड़ाई लड़कर इंसाफ हासिल किया। 

Also ReadRewa: पुलिस के काम से खुश होकर थाना पहुंची वृद्धा, थाना प्रभारी को उपहार में दिया...

यह है पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक जयप्रकाश नगर, अधारताल निवासी शिरीष ने 2019 में बाटा शोरूम से जूते खरीदे थे। उनकी कीमत 1699 रुपए थी, लेकिन उनसे तीन रुपए कैरी बैग के जोड़कर 1702 रुपए वसूल लिए गए। शिरीष ने जिला उपभोक्ता आयोग में इसकी शिकायत की। पंकज यादव व अमित सिंह तिवारी की युगलपीठ ने शोरूम को 45 दिन के अंदर उपभोक्ता को तीन रुपए देने का आदेश दिया और साथ ही मानसिक पीड़ा के एवज में तीन हजार रुपए व मुकदमे का खर्च दो हजार रुपए भी परिवादी को देने का निर्देश शोरूम संचालक को दिया।

No comments:

Post a Comment