Thursday, 14 September 2023

घाटी में साजिश: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में कर्नल, मेजर और डीएसपी शहीद

 

रहिये अपडेट, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले कोकेरनाग इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में राष्ट्रीय राइफल्स के कर्नल मनप्रीत सिंह (Colonel Manpreet Singh of Rashtriya Rifles), मेजर आशीष धोनैक (Major Ashish Dhonak) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक (डीएसपी) हुमायूं भट शहीद हो गए। इलाके में मंगलवार से मुठभेड़ जारी है। सेना के अधिकारियों  मुताबिक कोकेरनाग के गाडोले इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर मंगलवार शाम से तलाशी अभियान शुरू किया था, लेकिन रात में इसे रोक दिया गया। अगले दिन  बुधवार सुबह सुरक्षा बलों को एक ठिकाने पर आतंकियों के दिखाई देने की सूचना मिली। इस पर जवानों ने एक बार फिर कार्रवाई शुरू कर दी। कर्नल मनप्रीत सिंह अपने दल का नेतृत्व कर थे। इस दौरान आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिसमें सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अधिकारियों को हवाई मार्ग से सेना के बेस अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, जीओसी 15 कोर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और डीजीपी दिलबाग सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

Also Read:MP: पिता की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने सौतेली मां और बहन की हत्या के बाद तीसरी मंजिल से कूदा

रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली जिम्मेदारी
हमले के जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन रेजिस्टेंस फ्रंट (resistance front) ने ली है। यह संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि यह वही आतंकियों का समूह है, जिसने 4 अगस्त को कुलगाम में सेना के जवानों पर हमला किया था। इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए थे।

Also Read:MP: युवतियों की फोटो और वीडिओ को एआई की मदद से पोर्न में बदलकर ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार, जानिए क्या है बचने का तरीका

राजौरी में दो आतंकी मार गिराए
जम्मू के राजौरी के नरला इलाके में मंगलवार शाम से शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने बताया कि दूसरे आतंकी को बुधवार को ढेर कर दिया। इससे पहले मंगलवार को एक आतंकी मारा गया था। मुठभेड़ में सेना का राइफलमैन रवि कुमार शहीद हो गया था।


No comments:

Post a Comment