MP: पिता की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने सौतेली मां और बहन की हत्या के बाद तीसरी मंजिल से कूदा

Wednesday, 13 September 2023

/ by BM Dwivedi

 

रहिये अपडेट, मंदसौर. मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले पिपलियामंडी से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 21 वर्षीय युवक ने पिता की दूसरी शादी से नाखुश होकर सौतेली मां और सात वर्षीय सौतेली बहन को बेरहमी से मार डाला। इतना ही नहीं आरोपी ने मां के शव को किताब-कॉपियों से जलाने की भी कोशिश की। यह खौफनाक घटना पिपलियामंडी के टीलाखेड़ा गांव की है। मां और बहन की हत्या के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, लेकिन उसे उल्टी हो गई। इसके बाद युवक मकान की तीसरी मंजिल पर बैठ गया। और करीब तीन घंटे बाद जब पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी और छत पर पहुंची तो आरोपी वहां से कूद गया। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। घटनास्थल से पुलिस को चाकू, मूसली, मसाला पीसने का पत्थर और जहर की पुड़िया मिली है। बता दें कि पिता ने एक साल पहले दूसरी शादी की थी, दूसरी पत्नी दो बेटियों के साथ आई थी।

Also Read:MP: युवतियों की फोटो और वीडिओ को एआई की मदद से पोर्न में बदलकर ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार, जानिए क्या है बचने का तरीका

पिता के साथ गया था मंडी

पुलिस के मुताबिक, बेटा विनोद (21) रोज की तरह पिता के साथ सुबह चार बजे सब्जी मंडी गया और साढ़े सात बजे घर लौट आ गया। घर पर सौतेली मां सुनीता (40) और उसकी सौतेली बहन हिमांशी थी। किसी बात पर सुनीता के साथ उसका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि उसने मारपीट शुरू कर दी। मूसल से सिर पर वार कर दिया और बाद में चाकू भी मारा। मां को खून से लथपथ देख हिमांशी ने भागने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे भी गला दबाकर मार डाला।


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved