Thursday, 14 September 2023

संसद के विशेष सत्र का एजेंडा तय, एक दिन पहले बुलाई सर्वदलीय बैठक, नए भवन में संसद की शिफ्टिंग के भी संकेत

रहिये अपडेट, नई दिल्ली. संसद के विशेष सत्र का एजेंडा लोकसभा सचिवालय ने बुधवार रात को जारी किया। जिसके अनुसार, संविधान सभा से लेकर अब तक की 75 वर्षों की संसदीय यात्रा की उपलब्धियों, अनुभवों, यादों व सीखों पर 18 सितंबर को चर्चा होगी। वहीं चार अन्य विधेयकों पर चर्चा की तैयारी है।सरकार की ओर से संसद को भेजे एजेंडे से संकेत मिल रहे हैं कि 18 सितंबर की चर्चा के बाद संसद को नए भवन में शिफ्ट किया जा सकता है। यह विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक चलने वाला है। सरकार ने संसद के विशेष सत्र से पहले 17 सितंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। उसमें एजेंडे पर चर्चा हो सकती है।

Also Read:MP: पिता की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने सौतेली मां और बहन की हत्या के बाद तीसरी मंजिल से कूदा

एजेंडे में चार विधेयकों को किया शामिल 
एजेंडे में चार विधेयकों को शामिल किया है। इनमें एडवोकेट संशोधन विधेयक (Advocate Amendment Bill) , प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन ऑफ पीरियोडिकल विधेयक 2023 (Press and Registration of Periodicals Bill 2023), पोस्ट ऑफिस विधेयक (post office bill) और मुख्य चुनाव आयुक्त व अन्य चुनाव आयुक्तों (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्याकाल की अवधि) विधेयक 2023 को चर्चा की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त व अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े विधेयक पर विवाद हो चुका है। इस विधेयक को राज्यसभा में 10 अगस्त को पेश किया गया था।


No comments:

Post a Comment