MP: मवेशी चराने के विवाद में चली गोलियां, 5 लोगों की हत्या, मरने वालों में पिता-पुत्र और भाई भी शामिल, जानिए पूरी घटना

Thursday, 14 September 2023

/ by BM Dwivedi

 

रहिये अपडेट, दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में मवेशी चराने के विवाद में बुधवार को पांच लोगों की जान चली गई। दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दोनों ओर से गोली चली। कुल्हाड़ियां और लाठी-डंडे भी चले। इसमें पिता-पुत्र, भाई समेत 5 की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हैं। एक की हालत गंभीर है।

इनकी गई जान
जानकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार की है। प्रकाश दांगी, पुत्र सुरेंद्र व दो अन्य ने प्रीतम पाल को पीटा था। प्रीतम ने सिविल लाइन में केस दर्ज कराया। तब से दोनों पक्षों में तनातनी थी। बाद में राजीनामे पर सहमति बनी। सुबह 10.30 बजे गुरु महाराज आश्रम पर राजीनामा करने जा रहे थे तो रास्ते में ही गरमा-गरमी बढ़ी और संघर्ष हुआ। इस खूनी संघर्ष में प्रकाश दांगी (55), उसके पुत्र सुरेंद्र (32) व प्रकाश का भाई रामनरेश (50)। दूसरे पक्ष के राजेंद्र पाल (33) पुत्र प्रीतम व चचेरे भाई राघवेंद्र पुत्र ठाकुरदास की जान चली गई। 

Also Read:घाटी में साजिश: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में कर्नल, मेजर और डीएसपी शहीद

एक के शरीर पर मिले कुल्हाड़ी के दर्जनभर घाव
संघर्ष इतना हिंसक था कि सुरेंद्र के शरीर पर 1 दर्जन से ज्यादा घाव कुल्हाड़ी के मिले हैं। एक गोली भी लगी है। दोनों पैरों पर डंडों के अनगिनत निशान हैं। प्रकाश के बाएं कान के नीचे गोली व कुल्हाड़ी के घाव मिले।


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved