रहिये अपडेट, रीवा। राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता इंदौर में आयोजित की गई। जहां पर रीवा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। रीवा को कुल 12 पदक हासिल हुए हैं। इसमें ज्ञानस्थली विद्यालय के कई खिलाड़ी शामिल हैं। पदक हासिल करने वालों में सब जूनियर भार वर्ग (27-29) में विष्णु सिंह (कांस्य पदक), भार वर्ग (29-32) मोहित तिवारी रजत पदक, आलोक सोंधिया रजत पदक, भार वर्ग 41 में वंश मिश्रा स्वर्ण पदक, फ्रेशर भार वर्ग 25-27 में निखिल तिवारी रजत पदक, वजन वर्ग 38-41 में संकल्प मिश्रा कांस्य पदक, भार वर्ग 32-35 आनंद सोनी में कांस्य पदक, धु्रवनारायण सिंह स्वर्ण पदक, जूनियर भार वर्ग 51-55 में आदर्श कुमार द्विवेदी रजत पदक, सीनियर वजन वर्ग में आंचल साहू कांस्य पदक, कैडेट वजन वर्ग में वंशिका रजक सिल्वर मेडल, अनम अली सिल्वर मेडल, आद्या विश्वकर्मा कांस्य पदक आदि हासिल किए हैं।

No comments:
Post a Comment