Thursday, 9 March 2023

सतीश कौशिक के निधन से सदमे में मनोरंजन जगत, उनके आखिरी ट्वीट ने फैंस को किया इमोशनल

 

Satish Kaushik Death: बॉलीवुड से एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) का 66 की आयु में निधन हो गया है। सतीश कौशिक  (Satish Kaushik) के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। सभी उन्हें याद करते हुये श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके साथ बिताये पलों की तस्वीर साझा करते यहे उन्हें याद कर रहे हैं। बतादें कि अभी दो दिन पहले ही 7 मार्च को होली की पार्टी में सतीश खूब मस्ती करते हुये नजर आये थे। लेकिन अचानक उनके निधन की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है।

Also Readहोली की खुमारी में गई तीन जानें, दो बाईकों में हुई भीषण टक्कर

अचानक बिगड़ी तबीयत

बतादें कि बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौशिक (Satish Kaushik) 66 साल के थे। उनके के निधन की खबर 9 मार्च के तड़के अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुये दी। अनुपम खेर (Anupam Kher) ने ट्वीट में सतीश कौशिक (Satish Kaushik) को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि उनकी 45 साल की दोस्ती पर अचानक पूर्णविराम लग गया है। बताया गया है कि सतीश कौशिक का निधन गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में हुआ है। अचानक तबीयत बिगडऩे पर उन्हें 8 मार्च की देर रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां ज्यादा तबीयत बिगडऩे के पर उन्होंने दम तोड़ दिया।

Also Readअनोखी होली: गुड़ की पारी और इनाम के लिये पुरुष महिलाओं के समूह से सहते हैं लट्ठ की मार

रात दो बजे मिली निधन की खबर

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के परिजन अस्पताल से उनका शव लेकर सुबह करीब 4 बजे मुंबई के लिए निकले थे। सतीश कौशिक की पत्नी और बेटी मुंबई के अंधेरी वाले घर पर ही हैं। सतीश के अचानक निधन की खबर परिवार को रात करीब 2 बजे ही मिल गई थी। ऐक्टर के अचानक निधन से परिवार समेत फिल्म इंडस्ट्री के लोग और फैंस सदमे में हैं। अनुमपन खेर, कंगना रनौत सहित अन्य फिल्मी कलाकार और उनके फैंस सोशल मीडिया के माध्य मे श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Also Readश्रीकृष्ण को गोपियों ने पहनाया घाघरा-चोली, सखी भेष में भगवान संग खेली फूलों की होली, देखें वीडियो

सतीश कौशिक के आखिरी ट्वीट ने फैंस को किया इमोशनल 

बतादें कि अभिनेता सतीश कौशिक (Satish Kaushik) ने 7 मार्च को जमकर बॉलीवुड सेलेब्स के साथ होली खेली थी। जावेद अख्तर और शबाना आजमी की इस होली पार्टी में सीतश कौशिक (Satish Kaushik) खूब मस्ती करते हुये नजर आये थे।  जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने शेयर की थी। यही उनका आखिरी ट्वीट था। जिसे देखकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं। सतीश कौशिक के अचानक निधन ने सभी को हिलाकर रख दिया है। 


No comments:

Post a Comment