श्रीकृष्ण को गोपियों ने पहनाया घाघरा-चोली, सखी भेष में भगवान संग खेली फूलों की होली, देखें वीडियो

Wednesday, 8 March 2023

/ by BM Dwivedi

sakhee bhesh mein bhagavaan sang khelee phoolon kee holi: मंदिरों की नगरी पन्ना में रंगोत्सव खास तरीके से मनाया जाता है। बुंदेलखंड के वृंदावन के नाम से मशहूर पन्ना के भगवान जुगल किशोर मंदिर में दोज के दिन सुबह भगवान के सखी भेष की झांकी सजाई जाएगी। इसमें गोपियां भगवान को घेरकर राधाजी के वस्त्र घाघरा चोली पहनाती हैं और उनके साथ रंग खेलती हैं। साल मैं एक बार सजने वाली भगवान के सखी भैष की झांकी में महिलाएं कई किंटल गुलाल से भगवान के साथ होली खेलती हैं। देखें वीडियो-


सुबह से ही शुरू हो जाता है फाग गायन

कीर्तन मंडली की महिलाएं सुबह से ही भगवान के साथ होली खेलने के लिए फाग गायन शुरू देती हैं और भाव विभोर होकर झुम उठती है। कई घंटों तक पूरे मंदिर परिसर में जहाँ देखो वहीं गुलाल उड़ता दिखाई देता है। पंचमी की रात पुरुष कीर्तन मंडली के लोग भगवान के साथ टेसू के फूल, गुलाब की पंखुडियों, गुलाल और इत्र के साथ होली खेलते हैं। भगवान के साथ होली खेलने का सिलसिला बियारी आरती तक चलेगा। बड़ी संख्या में बच्चे राधा-कृष्ण के रूप में सजकर भगवान के साथ होली खेलने के लिए पहुंचते हैं।



No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved