Sunday, 17 September 2023

MP: रीवा रेलवे स्टेशन में दतिया के युवक ने की आत्महत्या, ट्रेन आते ही पटरी पर लेटा, सिर धड़ से हुआ अलग

रहिये अपडेट, रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा रेलवे स्टेशन में एक युवक ने आत्महया कर ली। एकता नगर एक्सप्रेस के प्लेटफार्म क्रमांक-2 में आते ही दतिया का यह युवक पटरी पर लेट गया। ट्रेन की चपेट में आये युवक का सिर व दोनों हाथ शरीर से अलग हो गए। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्टेशन पर मौजूद लोगों ने जीआरपी को दी। युवक के पास कोई सुसाइड नहीं मिला है। 

Also ReadRewa: पुलिस के काम से खुश होकर थाना पहुंची वृद्धा, थाना प्रभारी को उपहार में दिया...

परिवार जनों की मौजूदगी में हुआ पीएम 
जानकारी मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। ट्रेन प्लेटफार्म पर ही खड़ी थी। कुछ देर बाद जब ट्रेन पिट लाइन में चली गई, शव को उठाकर पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज गया। युवक के पास से मिले बैग से शिनाख्ती कर ली गई है। सूचना के बाद मृतक के परिजन रविवार की सुबह रेलवे स्टेशन पहुंच गए। परिवार जनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया है।

Also Read:MP चुनाव से पहले किसान-महिला और शिक्षकों को मिली बड़ी सौगात, कैबिनेट बैठक में इन्हे किया गया मंजूर

अचानक पटरी पर लेट गया युवक 
जीआरपी के मुताबिक शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे केवड़िया से चलकर रीवा आने वाली गाड़ी संख्या 20905 एकता नगर एक्सप्रेस (Ekta Nagar Express) के आने का अनाउंसमेंट हुआ। कुछ देर बाद जब ट्रेन ने प्लेटफार्म क्रमांक दो में प्रवेश किया तभी एक युवक अचानक पटरी पर लेट गया। कोई कुछ कर पाता इससे पहले ही ट्रेन युवक के ऊपर से गुजर गई। जिससे कट जाने से युवक की मौत हो गई।

Also Read:Satna पेटीकोट के नाड़े से गला घोंटकर महिला की हत्या, अर्धनग्न अवस्था में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका

दतिया से जाना था अहमदाबाद, पहुंच गया रीवा
मृतक के पास मिले सामान के आधार पर युवक की पहचान देवेन्द्र यादव पुत्र पंजाब यादव (30) निवासी निरावल गांव थाना सिविल लाइन जिला दतिया के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक मृतक अहमदाबाद में सिक्योरिटी कंपनी में काम करता था। उसको दतिया आना था, लेकिन पता नहीं कैसे रीवा पहुंच गया। फिलहाल पुलिस ने मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

No comments:

Post a Comment