रहिये अपडेट, रीवा। मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले माड़ौ गांव में एक जयसवाल परिवार द्वारा गुरुवार को हरियाली की पूजा-अर्चना उपरांत कोदो की पूड़ी बनाकर खाने के बाद आधा दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। जिन्हें परिजनों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी लाया गया जहां से सभी को रीवा रेफर कर दिया गया है।
आधे घंटे बाद होने लगी उल्टी
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि माड़ौ गांव में एक जायसवाल परिवार के घर में हरियाली की पूजा अर्चना के लिए विशेष भोजन में कोदो की पूड़ी बनाई गई थी। पूजा अर्चना उपरांत सभी ने पूड़ी का प्रसाद ग्रहण किया और एक घंटे के बाद सभी को उल्टियां होने लगी। परिवारजनों द्वारा सभी बीमारों को शाम को सामुदायिक स्वास्थ्य में नईगढ़ी लाश्स गया। जहां उनकी तबीयत ज्यादा खराब होते देख चिकित्सकों ने उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रेफर कर दिया। हालांकि सभी की हालत सामान्य बताई गई है। कोदो की पूड़ी खाने के बाद एक ही परिवार के आधे दर्जन से अधिक लोग बीमार हुए हैं7 जिनमें रामाश्रय जायसवाल पिता संपति जायसवाल (८०), गांगीबाई जायसवाल पति रामाश्रम जायसवाल (७८), ज्ञानेंद्र जायसवाल पिता रामाश्रम जायसवाल (३०), ललिता जायसवाल पति जैनेंद्र जायसवाल (२८), शशि जयसवाल पिता चंद्रमाणि जायसवाल (२०), अखिलेश जायसवाल पिता चंद्रमणि जायसवाल (१३), शंकर जयसवाल पिता सोमेश्वर जायसवाल (६५), सत्यम जयसवाल पिता शुभम जायसवाल (०५) सभी निवासी माडौ थाना नईगढ़ी शामिल हैं।
No comments
Post a Comment