Showing posts with label Politics. Show all posts
Showing posts with label Politics. Show all posts

Rewa News : रीवा जिला अधिवक्ता संघ चुनाव कार्यक्रम घोषित, 16-17 मार्च को नामांकन, 25 मार्च को होगा मतदान

No comments

Saturday, 7 March 2026

रीवा जिला अधिवक्ता संघ के 2026 के चुनाव के लिए विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सूर्यनाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में 7 मार्च को बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से तय कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 11 मार्च को होगा, दावा-आपत्ति 12 मार्च तक ली जाएगी और अंतिम मतदाता सूची 13 मार्च को जारी होगी। 

नामांकन पत्र 16 और 17 मार्च को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे, नामांकन की जांच 18 मार्च को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होगी, नाम वापसी उसी दिन शाम साढ़े 4 बजे तक होगी और अंतिम प्रत्याशी सूची शाम साढ़े 5 बजे प्रकाशित की जाएगी। मतदान 25 मार्च को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा तथा मतगणना एवं परिणाम घोषणा 26 मार्च को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। सभी चुनावी प्रक्रियाएं पुराने न्यायालय भवन परिसर स्थित अधिवक्ता संघ कार्यालय में ही संपन्न होंगी।

Rewa News : रीवा में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का भव्य स्वागत, रीवा को बताया मजबूत किला!

No comments

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह का शनिवार को रीवा में अटल कुंज पर आतिशबाजी और जोरदार स्वागत के साथ भव्य अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, सांसद जनार्दन मिश्रा, विधायक विक्रम सिंह, पूर्व विधायक के.पी. त्रिपाठी, त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पांडे सहित भाजपा के अन्य प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने स्वागत के दौरान विंध्य क्षेत्र के विकास का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत किया और बताया कि रीवा एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली, इंदौर सहित अन्य शहरों और विदेशों के लिए सीधी उड़ानें संचालित हो रही हैं, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और प्रगति में नई गति आई है। अरुण सिंह ने बताया कि वे एक निजी विवाह समारोह में शामिल होने रीवा आए थे और अब झारखंड के कार्यक्रम के लिए रवाना हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विंध्य में उड़ान सेवा शुरू होने से ही ऐसा संभव हुआ। उन्होंने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बताते हुए कहा कि 21 राज्यों में पार्टी की सरकार है, जो कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा की रीवा भाजपा का एक बहुत मजबूत किला है।

Rewa News : उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पुरवा में आयुष्मान मंदिर के नवीन भवन का किया लोकार्पण

No comments

Friday, 6 March 2026

रीवा जिले के पुरवा क्षेत्र में आज उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आयुष्मान मंदिर (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) के नवीन भवन का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा को सर्वोपरि मानते हुए यह आरोग्य मंदिर क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, आवश्यक जांच सुविधाएं और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

यह आयुष्मान भारत योजना के तहत स्थापित केंद्र ग्रामीण जनता को उनके निकट ही आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा, जिससे दूर-दराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत होगी।इस अवसर पर सांसद जनार्दन मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्यजन और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और क्षेत्रवासियों ने भी भाग लिया। उपमुख्यमंत्री ने इस पहल को प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि का परिणाम बताते हुए क्षेत्र के विकास और स्वास्थ्य सुधार के प्रति प्रतिबद्धता जताई। यह लोकार्पण रीवा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Rewa News : रीवा में उपमुख्यमंत्री ने जनता से की खुलकर बात, समस्याओं पर कार्रवाई के निर्देश

No comments

Thursday, 5 March 2026

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज सुबह रानी तालाब प्रांगण में भ्रमण के दौरान स्थानीय निवासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और विभिन्न विषयों पर खुलकर बातचीत की। क्षेत्रीय जनों ने भी उपमुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद अमहिया, रीवा स्थित अपने निवास पर पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उनसे मिलने पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने हर किसी को होली की बधाई देते हुए त्योहार की उल्लासपूर्ण कामनाएं व्यक्त कीं। साथ ही, लोगों द्वारा बताई गई समस्याओं को ध्यान से सुना और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए।

Rewa News : रंगों में सराबोर हुआ रीवा, डिप्टी सीएम के आवास पर नगरिया–फाग गीतों संग मना रंगोत्सव

No comments

Wednesday, 4 March 2026

रंगों के पर्व होली पर पूरे देश के साथ विंध्य अंचल भी उत्साह और उल्लास में डूबा नजर आया। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के रीवा स्थित निवास पर पारंपरिक रंग-रौनक और सांस्कृतिक उमंग के साथ होली मनाई गई। सुबह से ही उनके आवास पर कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम नागरिकों की भीड़ जुटने लगी। परिसर में प्रवेश करते ही अबीर-गुलाल की खुशबू और फाग गीतों की गूंज ने माहौल को पूरी तरह रंगमय बना दिया।

नगरिया और ढोल-नगाड़ों की थाप पर शुरू हुआ उत्सव

पारंपरिक वेशभूषा में पहुंची फाग मंडली ने नगरिया और ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ रंगोत्सव का शुभारंभ किया। उपमुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने गुलाल उड़ाकर उत्सव को और भी जीवंत बना दिया। पूरा परिसर रंगों और लोकधुनों से सराबोर नजर आया।

खुद भी रंग में रंगे डिप्टी सीएम

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री स्वयं भी होली के रंग में रंगे दिखाई दिए। उन्होंने ढोल-नगाड़ों की थाप पर फाग गायन किया और नगरिया बजाकर लोकधुनों का आनंद लिया। “होली है” के जयकारों के बीच पारंपरिक फाग गीत गाए गए, जिससे माहौल पूरी तरह सांस्कृतिक रंग में ढल गया।

दिया भाईचारे और समरसता का संदेश

मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला त्योहार है। ऐसे पर्व समाज को जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए शांति, सौहार्द और खुशहाली की कामना की तथा सुरक्षित और मर्यादित तरीके से होली मनाने की अपील की।

लोक-संस्कृति की दिखी खास झलक

हर वर्ष की तरह इस बार भी उपमुख्यमंत्री के निवास पर लोक-संस्कृति की विशेष झलक देखने को मिली। फाग गीतों, पारंपरिक वाद्य यंत्रों और नगरिया की संगत ने आयोजन को यादगार बना दिया। रंग, संगीत और उत्साह के इस संगम ने विंध्य की सांस्कृतिक परंपरा को एक बार फिर जीवंत कर दिया।

Rewa News : रीवा में भारतीय मजदूर संघ का धरना-प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और श्रम मंत्री को सौंपा ज्ञापन

No comments

Wednesday, 25 February 2026

रीवा: भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के केंद्रीय आह्वान पर आज जिला रीवा में श्रमिकों और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विशाल प्रदर्शन आयोजित किया गया। संगठन ने श्रम कानूनों में सुधार की मांग को लेकर दोपहर 12 बजे से व्यंकट भवन के सामने धरना शुरू किया, जिसमें सैकड़ों श्रमिकों ने भाग लिया।

वक्ताओं ने बताया कि भारत सरकार द्वारा लागू चार श्रम कोड में से दो कोड का बीएमएस पहले से समर्थन कर चुका है, लेकिन शेष दो कोड (औद्योगिक संबंध संहिता और व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य परिस्थितियां संहिता) में कुछ कमियां हैं। इनमें सुधार के लिए केंद्रीय श्रम मंत्री से कई बार पत्राचार और बैठकें की गईं, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर आज पूरे देश में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
इस कड़ी में रीवा में भारतीय मजदूर संघ ने सुबह 11:30 बजे से कोठी कंपाउंड में संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का भारी एकत्रीकरण किया। धरना बाद में विशाल रैली में बदल गया, जिसमें बीएमएस के नारे लगाते हुए पुराने कोर्ट परिसर और गायत्री मंदिर मार्ग से गुजरते हुए दोपहर 2 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। यहां कलेक्टर को माननीय प्रधानमंत्री और केंद्रीय श्रम मंत्री के नाम 8 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा गया।
इसके अलावा स्थानीय समस्याओं को लेकर विभिन्न संबद्ध यूनियनों ने अलग-अलग ज्ञापन दिए। कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संघ, दैनिक वेतन भोगी एवं कार्यभारित श्रमिक संघ, भवन एवं अन्य निर्माण मजदूर संघ, मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक अधिकारी कर्मचारी संघ, कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ, ऑटो चालक संघ, ठेला गोमती एवं फुटपाथ श्रमिक संघ, आउटसोर्स कर्मचारी संघ, निजी सुरक्षा प्रहरी संघ, वीडी मजदूर संघ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ, हैंड पंप टेक्नीशियन संघ, होटल एवं लॉज श्रमिक संघ, नगर निगम श्रमिक कर्मचारी परिषद, लोक सेवा केंद्र कर्मचारी संघ, फूल उत्पादक एवं प्रसाद विक्रेता संघ, अल्ट्राटेक सीमेंट एवं माइंस मजदूर संघ, परिवहन कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश सचिव संघ, बिजली कर्मचारी संघ, स्व सहायता समूह कार्यकर्ता संघ सहित बीएमएस से जुड़ी सभी यूनियनों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।
जिला मंत्री विकास शुक्ला ने उपस्थित लगभग 500 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी ने संगठित शक्ति का परिचय दिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी जब संगठन बुलाए तो अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहेंगे। यह प्रदर्शन बीएमएस की राष्ट्रीय स्तर पर श्रमिक हितों की रक्षा और लंबित मांगों जैसे न्यूनतम पेंशन बढ़ोतरी, श्रम कानूनों का सार्वभौमिक लागूकरण, योजना कर्मचारियों का नियमितीकरण आदि को लेकर चल रही मुहिम का हिस्सा है।

Rewa News : रीवा में वन विभाग पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप: पूर्व AAP नेता प्रमोद शर्मा ने प्रेस वार्ता में किया बड़ा खुलासा

No comments


रीवा: पूर्व आम आदमी पार्टी (AAP) जिला अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने प्रेस वार्ता कर वन विभाग में सनसनीखेज भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि विभाग ने "ट्रैप मॉडल" (ट्रैप मॉडल) नामक एक व्यवस्था चला रखी है, जिसमें आरा मशीन संचालकों से मासिक अवैध वसूली की जा रही है।
प्रमोद शर्मा के अनुसार, जिले में संचालित लगभग 85 आरा मशीनों से हर महीने 20 से 25 हजार रुपये की वसूली हो रही है। यह वसूली खासकर दिसंबर से जून के बीच सबसे अधिक होती है, जब लकड़ी का काम चरम पर रहता है। जो संचालक रिश्वत नहीं देते, उन्हें जानबूझकर ट्रैप में फंसाकर जबरन वसूली की जाती है।
एक चौंकाने वाले उदाहरण में उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले वन विभाग की टीम ने रात में एक आरा मशीन में लकड़ी उतरवाकर अगले दिन कार्रवाई करने पहुंची, लेकिन पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बाद में आरा मशीन संचालक से एसडीओ के चालक ने 50 हजार रुपये की मांग की, जो डिजिटल भुगतान से कर दिया गया। संचालक ने मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) से शिकायत की, तो 12 दिन बाद डीएफओ ने प्रकरण बनाया। कोर्ट से मामला सुलझने के बावजूद लाइसेंस बहाल करने में जानबूझकर देरी की गई और दोषी वनकर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
प्रमोद शर्मा ने प्रेस वार्ता में कई साक्ष्य पेश किए और मांग की कि वन विभाग के अधिकारियों की निष्पक्ष जांच हो। उन्होंने कहा, "वन विभाग मुख्यमंत्री के अधीन है, इसलिए मुख्यमंत्री को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।"
यह खुलासा रीवा जिले में वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। क्या यह भ्रष्टाचार का संगठित नेटवर्क है? अब जांच एजेंसियां और प्रशासन क्या कार्रवाई करते हैं, इस पर सभी की नजर टिकी है। मामला तेजी से गरमाता दिख रहा है।

Rewa Railway : रेलवे स्टेशन पार्किंग में पूर्व विधायक का धरना, 'अवैध वसूली' के आरोप पर हंगामा

No comments

रीवा। रीवा रेलवे स्टेशन की हाईटेक पार्किंग व्यवस्था को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक मऊगंज सुखेंद्र सिंह बन्ना अपने समर्थकों के साथ पार्किंग क्षेत्र में धरने पर बैठ गए। किसान सम्मेलन से लौटते हुए उन्होंने लगभग दो घंटे तक धरना दिया और 'ड्रॉप एंड गो' की समय-सीमा बढ़ाने की मांग की।

पूर्व विधायक का आरोप है कि 'ड्रॉप एंड गो' में पांच मिनट तक पार्किंग मुफ्त है, लेकिन इससे थोड़ा भी अधिक समय लगने पर दोगुना जुर्माना वसूला जा रहा है, जो यात्रियों के साथ अवैध वसूली के समान है। उनका कहना है कि कई बार वाहन पांच मिनट में हट जाता है, लेकिन बूम बैरियर स्कैन करने या अन्य तकनीकी कारणों से अतिरिक्त समय लग जाता है, जिससे यात्रियों को अनावश्यक रूप से अधिक राशि चुकानी पड़ती है। विरोध करने पर मारपीट की नौबत तक आ जाती है।
रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रीवा स्टेशन एनएस तृतीय श्रेणी का है, इसलिए 'ड्रॉप एंड गो' की समय-सीमा पांच मिनट निर्धारित है। इस सीमा में बदलाव का अधिकार केवल रेलवे बोर्ड को है। उच्च अधिकारियों को मांग भेजने का आश्वासन मिलने के बाद पूर्व विधायक ने अपना मांग-पत्र सौंपा और धरना समाप्त कर दिया।
स्थानीय यात्रियों और समर्थकों का कहना है कि पार्किंग की यह व्यवस्था आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। मामले को लेकर आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर टिकी हुई है।

Rewa News : रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में DM कार्डियोलॉजी की 4 सीटों को मिली स्वीकृति, डिप्टी सीएम ने की समीक्षा

No comments

Sunday, 22 February 2026

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि अस्पताल को डीएम कार्डियोलॉजी की 4 सीटों की स्वीकृति मिल गई है। अब यहां से डीएम कार्डियोलॉजी की पढ़ाई शुरू हो सकेगी, जो विंध्य क्षेत्र के चिकित्सा शिक्षा और हृदय रोग उपचार में एक महत्वपूर्ण कदम है। बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं, अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों की सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। 

उपमुख्यमंत्री ने कहा, "हमारा लक्ष्य यह होना चाहिए कि यहां से कोई भी मरीज बाहर रेफर न किया जाए, बल्कि अन्य जिलों और राज्यों से मरीज रीवा उपचार के लिए आएं।" उन्होंने अस्पताल को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए और कार्डियोलॉजी विभाग की मौजूदा उपलब्धियों की सराहना की, जहां पहले से ही जटिल हृदय प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक हो रही हैं।

Rewa News : भाजपा का कांग्रेस के 'एआई सम्मेलन' प्रदर्शन पर देशव्यापी विरोध, रीवा में राहुल गांधी का पुतला फूंका

No comments

भाजपा ने एआई सम्मेलन के दौरान कांग्रेस के कथित प्रदर्शन को लेकर पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन की शुरुआत कर दी है। इसी सिलसिले में शनिवार को रीवा के सिरमौर चौराहे पर स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तस्वीर पर जूते बरसाए। इसके बाद उनका प्रतीकात्मक पुतला दहन कर जोरदार नारेबाजी की गई। 

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि एआई सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया प्रदर्शन पार्टी की देश-विरोधी सोच को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि यह घटना राष्ट्रहित के खिलाफ है और कांग्रेस की नीतियों का खुलासा करती है। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाते हुए कांग्रेस की आलोचना की। पुलिस की मौजूदगी में हुए इस प्रदर्शन में कोई अप्रिय घटना नहीं घटी, लेकिन स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने इसे राजनीतिक द्वेष बताया है। वहीं यूथ कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।

Rewa News : रीवा में बीजेपी नेता गौरव तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ब्रेनलेस, लगाए पोस्टर

No comments

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI समिट में कांग्रेस द्वारा किए गए अमर्यादित प्रदर्शन के बाद देशभर में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध दर्ज किया जा रहा है. रीवा में भी भाजपा नेता गौरव तिवारी ने राहुल गाँधी और समिट में शर्टलेस प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का बैनर लगाकर विरोध दर्ज किया। इस बैनर में राहुल गांधी और कोंग्रेसियों को ब्रेनलेस यानी बिना दिमाग वाला व्यक्ति बताया और ब्रेनलेस होने के फायदे गिनाए।

Rewa News : रीवा से रायपुर के लिए 15 मार्च से शुरू होगी सीधी फ्लाइट

No comments

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शनिवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि 15 मार्च से रीवा से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। इस नई उड़ान से विंध्य क्षेत्र के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि वर्तमान में रीवा से रायपुर के लिए कोई सीधी रेल या हवाई सेवा उपलब्ध नहीं है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम विंध्यवासियों की यात्रा को आसान और सस्ता बनाने में महत्वपूर्ण होगा। इससे व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में भी मजबूती आएगी। उन्होंने बताया कि रीवा एयरपोर्ट से फिलहाल भोपाल, इंदौर और दिल्ली के लिए नियमित सीधी फ्लाइटें संचालित हो रही हैं। रायपुर की नई सेवा से हवाई कनेक्टिविटी का और विस्तार होगा।

Rewa News : रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा अंत्योदय की अवधारणा को साकार करने वाला है बजट

No comments

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने विधानसभा में पेश बजट को 'अंत्योदय की अवधारणा को साकार करने वाला' करार दिया। मोहन सरकार द्वारा प्रस्तुत 4.21 लाख करोड़ रुपये का यह बजट पिछले साल से लगभग 4 प्रतिशत अधिक है। शुक्ला ने कहा कि बजट मुख्य रूप से अन्नदाता को सशक्त बनाने, पूरे प्रदेश में सिंचाई नहरों का जाल बिछाने, गरीबों-महिलाओं के कल्याण, औद्योगिकीकरण और आधारभूत संरचना पर केंद्रित है। 

प्रमुख प्रावधानों में 5 एचपी कृषि पंप और घरेलू कनेक्शन के लिए निःशुल्क बिजली पर 5 हजार 276 करोड़ रुपये तथा सूर्य मित्र योजना के तहत 3 हजार करोड़ रुपये से 1 लाख सोलर पंप कनेक्शन शामिल हैं। विपक्ष के कर्ज बढ़ने के आरोप को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि GSDP में वृद्धि के कारण राज्य 3 प्रतिशत तक कर्ज ले सकता है और प्रगतिशील प्रदेशों की तरह आधारभूत संरचना पर निवेश कर रहा है। बजट में सड़क, मेडिकल कॉलेज और छुहिया घाटी में टनल सर्वे के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया गया है, जिससे यात्रा और परिवहन सुगम होगा। उन्होंने भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान यह बातें कहीं।

Rewa News : रीवा में सांसद द्वारा दिव्यांगजनों को बैटरी चालित रिक्शे किए गए वितरित

No comments

Wednesday, 18 February 2026

रीवा जिले में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और सामान्य जीवन जीने की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, रीवा द्वारा सांसद विकास निधि से 18 बैटरी चालित रिक्शे वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने शिरकत की और अपने हाथों से दिव्यांगजनों को ये रिक्शे सौंपे। 

सांसद ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक दिव्यांगजन को ऐसी सुविधाएं मिलें, जिससे वे सामान्य व्यक्ति की तरह सरलता और सुगमता से जीवन व्यतीत कर सकें। यह सेवा कार्य बड़े पैमाने पर दिव्यांगजनों तक पहुंच रहा है। सांसद ने बताया कि उनके माध्यम से अब तक रीवा जिले और लोकसभा क्षेत्र में 50 से अधिक बैटरी चालित रिक्शे वितरित हो चुके हैं, और यह क्रम निरंतर जारी रहेगा। आने वाले समय में भी योग्य दिव्यांगजनों को यह सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने रीवा और मऊगंज जिलों में रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यों की सराहना की, जहां दोनों जिलों में सेवा कार्य चल रहे हैं। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने सांसद जनार्दन मिश्रा के निरंतर सहयोग और जन कल्याणकारी कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। 

Rewa News : रीवा में उपमुख्यमंत्री ने बसामन मामा में पंचवटी पौधों का किया रोपण

No comments

Friday, 13 February 2026

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज रीवा जिले के बसामन मामा गौवंश वन्य विहार परिसर में आयोजित पंचवटी वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्वामी राजेंद्रदास देवाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में भाग लिया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने पंचवटी के पांच पवित्र वृक्षों अश्वत्थ, वट, पीपल, आम और नीम का रोपण किया। यह अभियान प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित, स्वस्थ और संतुलित भविष्य देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम गौ सेवा, सनातन मूल्यों और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को मजबूती प्रदान कर रहा है। इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में चल रही श्री गौभक्तमाल कथा के द्वितीय दिवस के आरंभ से पहले विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि सभी को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण मिल सके। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने इस अवसर पर कहा कि गौ माता की सेवा हमारी सनातन संस्कृति का अभिन्न अंग है। पंचवटी वृक्षारोपण और गौभक्तमाल कथा जैसे कार्यक्रम न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हैं, बल्कि गौ-आधारित प्राकृतिक खेती, गौ संरक्षण तथा आध्यात्मिक जागरण को भी नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि ऐसे पुनीत संकल्पों में सक्रिय भागीदारी करें।

Rewa News : स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी की पुण्यतिथि पर अमहिया रीवा में हुई श्रद्धांजलि सभा

No comments

Monday, 19 January 2026

रीवा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी की आठवीं पुण्यतिथि सोमवार को बड़ी श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके अमहिया स्थित निजी आवास में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा एवं विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस लाइन चौराहे पर स्थापित श्रीनिवास तिवारी की प्रतिमा स्थल से हुई। यहां महापौर अजय मिश्रा, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, अरुणा तिवारी सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अमहिया स्थित उनके आवास में आयोजित मुख्य श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पार्षद, एमआईसी सदस्य तथा विभिन्न नगर पंचायतों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी वक्ताओं ने स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी द्वारा विंध्य क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद किया।

Rewa News : रीवा में रेल लाइन, पर्यटन, सिंचाई और दुग्ध क्रांति को लेकर डिप्टी सीएम ने तय किये नए लक्ष्य

No comments

Sunday, 18 January 2026

विंध्य क्षेत्र का विकास अब सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुका है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में विंध्य के विकास कार्यों की खुलकर प्रशंसा की है। विंध्य क्षेत्र अब देश के लिए विकास का नया मॉडल बनने जा रहा है। 

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने नए वर्ष में नए संकल्पों की बात करते हुए कहा कि इस विजन को साकार करने के लिए तेजी से काम चल रहा है। हवाई सेवा की शुरुआत, फोरलेन सड़कों का विस्तार और रेलमार्गों के विकास के बाद विंध्य अब प्रदेश और देश की आर्थिक राजधानी के साथ-साथ 12 देशों से सीधे जुड़ चुका है। इससे पर्यटन और उद्योग क्षेत्र में तेजी से वृद्धि तय है। साथ ही, सिंचाई क्षमता में लगातार हो रही बढ़ोतरी से किसानों की आय में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है।

राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि विंध्य को नई दिशा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर काम जारी है। खास तौर पर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देने वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों को सवा लाख रुपये का मासिक वेतन मिलेगा, जो पहले मात्र 59 हजार रुपये था। इस महत्वपूर्ण बदलाव से ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच दोनों में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।

Rewa News : रीवा रेलवे स्टेशन परिसर में नो पार्किंग पर खड़े वाहन से वसूला जाएगा दुगना चार्ज

No comments

Sunday, 11 January 2026

रीवा रेलवे स्टेशन परिसर में वाहनों की बेहतर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। यहां निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने पर अब दुगना पार्किंग किराया वसूल किया जाएगा। इस संबंध में रेलवे ने स्पष्ट आदेश जारी कर दिए हैं, जिसका उद्देश्य परिसर में अराजकता, ट्रैफिक जाम और यात्रियों को होने वाली असुविधा को दूर करना है। स्टेशन पर ऑटो, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं। 

वर्तमान में दोपहिया वाहन के लिए सामान्य पार्किंग शुल्क ₹11 और चारपहिया के लिए ₹23 है। हालांकि, यदि कोई वाहन नो पार्किंग जोन जैसे मुख्य रोड, गेट के सामने या प्रतिबंधित क्षेत्र में खड़ा पाया जाता है, तो ठेकेदार के कर्मचारी दुगना चार्ज वसूलेंगे। खासकर ऑटो चालकों की वजह से परिसर में सबसे अधिक समस्या उत्पन्न हो रही है। ट्रेन आने पर ऑटो वाले मुख्य रोड और गेट के सामने खड़े हो जाते हैं, जिससे जाम लग जाता है और यात्रियों को निकलने में कठिनाई होती है। यह क्षेत्र शहर के बीचों-बीच होने के कारण आरपीएफ और जीआरपी पुलिस द्वारा भी नियमित निगरानी की जा रही है, लेकिन अब ठेकेदार कर्मचारी सीधे दुगना चार्ज वसूलकर अनुशासन बनाए रखेंगे।

Rewa News : रीवा में सफाई कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन, रूपरेखा तैयार

No comments

रीवा जिले में नगर निगम के दैनिक वेतन भोगी, कार्यभारित और आउटसोर्स कर्मचारियों ने बढ़ती ठेका प्रथा, अनुकंपा नियुक्ति की समस्या, पेंशन बंद होने और सफाई कर्मचारियों को कार्यालयीन कर्मचारियों की तरह अवकाश न मिलने सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी पूरी कर ली है। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध नगर निगम श्रमिक कर्मचारी परिषद, दैनिक वेतन भोगी एवं कार्यभारित श्रमिक संघ तथा ऑल डिपार्टमेंट आउटसोर्स कर्मचारी संघ के संयुक्त मोर्चा ने आज भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय में बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता बुद्ध सिंह करौशिया ने की। 

इस दौरान जिला मंत्री विकास शुक्ला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक में तय किया गया कि 13 जनवरी मंगलवार को दोपहर 1 बजे स्थानीय पद्मधर पार्क में सभी कर्मचारियों का एकत्रीकरण होगा। यहां सभा के बाद जुलूस निकाला जाएगा, जो प्रकाश चौराहा, हॉस्पिटल चौराहा, कला मंदिर रोड होते हुए भारतीय मजदूर संघ कार्यालय के सामने से गायत्री मंदिर के रास्ते गुजरते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगा। जहां कलेक्टर रीवा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Sidhi News : सीधी में सीएम मोहन यादव ने 714 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

No comments

Friday, 9 January 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधी जिले के बहरी क्षेत्र पहुंचकर जनता को विकास की बड़ी सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने यहां 714 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, सड़क और ग्रामीण विकास को नई गति मिलने वाली है। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री द्वारा कन्या पूजन से हुई। इसके बाद उन्होंने 179 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया और 30 नए विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा, 'एक बगिया मां के नाम' योजना के तहत 505 लाभार्थियों को राशि वितरित करने की घोषणा की गई, जिससे वे सीधे लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम में सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सीधी विधायक रीति पाठक, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, राज्य मंत्री राधा सिंह तथा सीधी जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved