Showing posts with label National. Show all posts
Showing posts with label National. Show all posts

Rewa News : रीवा जिला न्यायालय को RDX से उड़ाने की धमकी, परिसर सील, बम स्क्वाड ने की तलाशी

No comments

Thursday, 8 January 2026

रीवा के नवीन जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से गुरुवार सुबह पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई, जिसमें RDX का जिक्र किया गया है। सूचना मिलते ही न्यायालय परिसर को तत्काल सील कर दिया गया और सभी अधिवक्ताओं, न्यायिक सदस्यों व कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया। पुलिस अधीक्षक सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बम निरोधक दस्ता और साइबर टीम को बुलाया गया। 

एहतियात के तौर पर पूरे परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है। प्रत्येक कोर्ट रूम, चैंबर और अन्य स्थानों की जांच की जा रही है। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की भी वैरिफिकेशन कर रही है। जानकारी के मुताबिक प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज को धमकी की सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह जांच का विषय है और एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। फिलहाल परिसर में किसी की एंट्री नहीं दी जा रही है और बाहर अधिवक्ता व अन्य लोग इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने साइबर टीम के माध्यम से ईमेल की जांच शुरू कर दी है। तलाशी पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Weather News : मध्यप्रदेश में ठंड और कोहरे का कहर, पचमढ़ी सबसे ठंडा, कई शहरों में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम

No comments

Friday, 2 January 2026


मध्यप्रदेश में नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ हुई है। हालांकि कड़ाके की ठंड कुछ कम हुई है, लेकिन सर्द हवाओं और कोहरे का जोर बरकरार है। शुक्रवार सुबह भी प्रदेश में तेज ठंड बनी रही।

पचमढ़ी सबसे ठंडा स्थान, पारा 5.4 डिग्री

प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई। गुरुवार रात यहां तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शहडोल जिले के कल्याणपुर में 6.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो दूसरे नंबर पर रहा। शिवपुरी, खजुराहो, अमरकंटक, राजगढ़, रीवा, नौगांव, उमरिया, मंडला, मलाजखंड, टीकमगढ़, दतिया, नरसिंहपुर, रायसेन, छिंदवाड़ा और इंदौर में भी पारा 10 डिग्री से नीचे रहा।बड़े शहरों जैसे भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में रात का तापमान 10 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित, ट्रेनें घंटों लेटशुक्रवार सुबह कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी कई जगहों पर 50 मीटर से भी कम हो गई। खजुराहो, भोपाल, दतिया, ग्वालियर, रतलाम, दमोह, रीवा, सागर, सतना, गुना, इंदौर, रायसेन, राजगढ़, उज्जैन, मलाजखंड, श्योपुरकलां, नर्मदापुरम, सिवनी, नौगांव और मंडला सबसे ज्यादा प्रभावित रहे।कोहरे के कारण दिल्ली से आने वाली ट्रेनें जैसे मालवा एक्सप्रेस, शताब्दी और सचखंड एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें 2 से 10 घंटे तक लेट हुईं। रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। अलाव का सहारा, लोग ठंड से बचाव में जुटेराजगढ़ और रतलाम जैसे शहरों में सुबह लोग घरों के बाहर अलाव तापते नजर आए। ठंड और कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया है।

मौसम का कारण

जेट स्ट्रीम और पश्चिमी विक्षोभमौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से सर्दी बढ़ रही है। जेट स्ट्रीम की रफ्तार 222 से 285 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई है, जो ऊपरी वायुमंडल में ठंडी हवाओं को बढ़ावा दे रही है। इससे शीतलहर, कोल्ड डे और घना कोहरा जारी रहेगा।जनवरी में रिकॉर्ड ठंड की उम्मीदइस सीजन में नवंबर में 84 साल और दिसंबर में 25 साल का ठंड का रिकॉर्ड टूट चुका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि जनवरी में भी इसी तरह कड़ाकी की ठंड पड़ेगी।  ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें और यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।

प्रदेश के प्रमुख शहरों में ऐतिहासिक रिकॉर्ड

भोपाल: न्यूनतम 0.6°C (1935)

इंदौर: न्यूनतम -1.1°C (1935)

जबलपुर: न्यूनतम 1.1°C (1946)

ग्वालियर: न्यूनतम -1.1°C (1954)

उज्जैन: न्यूनतम 0°C (1962)



TRS College Rewa: TRS के छात्र अभिषेक तिवारी दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड में होंगे शामिल, विंध्य क्षेत्र को गौरव

No comments

Saturday, 27 December 2025


TRS College Rewa रीवा के बी.एससी. द्वितीय वर्ष के छात्र अभिषेक तिवारी ने पूरे विंध्य क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्हें नई दिल्ली में 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का सम्मान मिला है। अभिषेक को एनसीसी बालक कैडेट विंग में कमांडर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। देशभर से इस प्रतिष्ठित परेड के लिए चुनिंदा कैडेट्स का चयन हुआ है, जिसमें मध्य प्रदेश से 136 कैडेट शामिल हैं। रीवा जिले से अभिषेक तिवारी एकमात्र चयनित छात्र हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में गर्व की लहर दौड़ गई है। बतादें कि अभिषेक मूलतः सतना जिले के ग्राम हरदुआ, तहसील रामनगर के रहने वाले हैं। 

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अर्पिता अवस्थी ने अभिषेक की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए गर्व जताया। उन्होंने एनसीसी विभाग व प्रशिक्षकों की भूमिका की सराहना की। महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने भी अभिषेक की सफलता पर खुशी जाहिर की है। अभिषेक के पिता वीरेश तिवारी को यह खुशखबरी मिलते ही अपार हर्ष हुआ। पूरे परिवार और गांव में जश्न का माहौल है।
अभिषेक की यह सफलता उनके कठोर परिश्रम, अनुशासन और टीआरएस कॉलेज के उत्कृष्ट एनसीसी प्रशिक्षण का परिणाम है। विंध्य के युवाओं के लिए यह एक प्रेरणादायक उपलब्धि है।

राम मंदिर को गुमनाम भक्त ने दान की 30 करोड़ की रत्नजड़ित प्रतिमा, कर्नाटक शैली में बनी, जानिए कहां होगी स्थापित

No comments

Wednesday, 24 December 2025


अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में जल्द ही एक अत्यंत भव्य और बेशकीमती रत्नजड़ित प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा सोने की चमक वाली है, जिसमें हीरा, पन्ना, नीलम और अन्य बहुमूल्य रत्न जड़े गए हैं। इसे कर्नाटक के एक गुमनाम भक्त (या श्रद्धालुओं के समूह) ने दान में दिया है। मंगलवार शाम यह प्रतिमा कर्नाटक से अयोध्या पहुंचाई गई।

प्रतिमा की विशेषताएं
  • ऊंचाई: 10 फीट
  • चौड़ाई: 8 फीट
  • अनुमानित वजन: 5 क्विंटल
  • अनुमानित कीमत: 25 से 30 करोड़ रुपये
  • शैली: दक्षिण भारत (कर्नाटक और तंजावुर) की पारंपरिक शिल्पकला
  • यह प्रतिमा गर्भगृह में विराजमान रामलला की मौजूदा मूर्ति की हूबहू प्रतिकृति है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि प्रतिमा किसने भेजी है, इसकी पूरी जानकारी अभी आनी बाकी है। वजन मापने की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही विस्तृत विवरण साझा किया जाएगा।अयोध्या तक का सफरकर्नाटक से अयोध्या की दूरी लगभग 1,750 किलोमीटर है। प्रतिमा को विशेष वैन से सुरक्षित लाया गया, जिसमें 5-6 दिन लगे। मंगलवार शाम करीब 3:30 बजे इसे राम मंदिर परिसर में पहुंचाया गया और वहीं सुरक्षित रूप से खोला गया।स्थापना और अनावरणप्रतिमा की स्थापना संत तुलसीदास मंदिर के पास अंगद टीला पर प्रस्तावित है। स्थापना से पहले इसका अनावरण किया जाएगा, उसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में देशभर के संत-महंतों को आमंत्रित किया जाएगा।प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हुई थी। इस साल इसकी दूसरी वर्षगांठ पंचांग के अनुसार 31 दिसंबर को मनाई जाएगी, जिसे प्रतिष्ठा द्वादशी नाम दिया गया है। अंगद टीला परिसर में 29 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने यहां भूमि पूजन भी किया है।

Indian Railway Income पश्चिम मध्य रेल ने नवंबर में टिकट चेकिंग से कमाए 11.74 करोड़ रुपये, जानिए अन्य मंडल की कमाई

No comments

Tuesday, 23 December 2025

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल ने नवंबर माह में intensiv टिकट जांच अभियानों के जरिए बिना टिकट यात्रा करने वालों से 11 करोड़ 74 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त किया है। यह पिछले वर्ष के नवंबर माह में प्राप्त 9 करोड़ 56 लाख रुपये की तुलना में 22.83 प्रतिशत अधिक है।

कुल मामले और राजस्वचालू वित्तीय वर्ष के नवंबर माह में कुल 1 लाख 79 हजार मामले पकड़े गए। इनमें अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना शामिल है, जिससे रेलवे को 11 करोड़ 74 लाख रुपये की आय हुई।यह उपलब्धि महाप्रबंधक के मार्गदर्शन एवं प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर तीनों मंडलों (जबलपुर, भोपाल एवं कोटा) तथा मुख्यालय स्तर पर चलाए गए अभियानों का परिणाम है।मंडलवार एवं मुख्यालय प्रदर्शन
  • मुख्यालय सीसीएम स्क्वाड: 3 हजार प्रकरण पकड़े गए, 20 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।
  • जबलपुर मंडल: 78 हजार प्रकरण, 5 करोड़ 70 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।
  • भोपाल मंडल: 53 हजार प्रकरण, 3 करोड़ 42 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।
  • कोटा मंडल: 45 हजार प्रकरण, 2 करोड़ 42 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।
रेल प्रशासन की अपीलरेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि बिना टिकट यात्रा न करें और वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के समन्वय से सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेनों में टिकट चेकिंग अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

Railway News: नए साल में रीवा-सीएसएमटी के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन

No comments

जबलपुर/रीवारेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और मांग को ध्यान में रखते हुए नए साल में रीवा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दो-दो ट्रिप दोनों दिशाओं में संचालित की जाएगी।

ट्रेन नंबर और संचालन तिथियां
  • ट्रेन नंबर 02187 (रीवा-सीएसएमटी स्पेशल): 01 जनवरी और 08 जनवरी 2026 को रीवा से प्रस्थान।
  • ट्रेन नंबर 02188 (सीएसएमटी-रीवा स्पेशल): 02 जनवरी और 09 जनवरी 2026 को सीएसएमटी से प्रस्थान।
इस स्पेशल ट्रेन का संचालन पश्चिम मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी और हरदा पर ठहराव के साथ किया जाएगा।रीवा से सीएसएमटी की ओर यात्रा का समय-सारणी (ट्रेन 02187)
  • रीवा से प्रस्थान: दोपहर 15:50 बजे
  • सतना: 17:00 बजे प्रस्थान
  • मैहर: 17:27 बजे प्रस्थान
  • कटनी: 18:10 बजे प्रस्थान
  • जबलपुर: 19:50 बजे प्रस्थान
  • नरसिंहपुर: 20:50 बजे प्रस्थान
  • गाडरवारा: 21:20 बजे प्रस्थान
  • पिपरिया: 21:55 बजे प्रस्थान
  • इटारसी: 23:30 बजे प्रस्थान
  • हरदा: मध्य रात्रि 00:24 बजे प्रस्थान (दूसरे दिन)
  • खंडवा: 02:05 बजे
  • भुसावल: 04:10 बजे
  • जलगांव: 04:37 बजे
  • मनमाड: 06:40 बजे
  • नासिक रोड: 07:45 बजे
  • इगतपुरी: 09:15 बजे
  • कल्याण: 11:00 बजे
  • दादर: 11:55 बजे
  • सीएसएमटी पहुंच: दोपहर 12:20 बजे
सीएसएमटी से रीवा की ओर यात्रा का समय-सारणी (ट्रेन 02188)
  • सीएसएमटी से प्रस्थान: दोपहर 13:30 बजे
  • दादर: 13:45 बजे प्रस्थान
  • कल्याण: 14:25 बजे प्रस्थान
  • इगतपुरी: 16:05 बजे प्रस्थान
  • नासिक रोड: 17:00 बजे प्रस्थान
  • मनमाड़: 17:55 बजे प्रस्थान
  • जलगांव: 19:40 बजे प्रस्थान
  • भुसावल: 20:20 बजे प्रस्थान
  • खंडवा: 22:45 बजे प्रस्थान
  • हरदा: मध्य रात्रि 00:05 बजे प्रस्थान (दूसरे दिन)
  • इटारसी: 01:25 बजे प्रस्थान
  • पिपरिया: 02:15 बजे प्रस्थान
  • गाडरवारा: 02:50 बजे प्रस्थान
  • नरसिंहपुर: 03:25 बजे प्रस्थान
  • जबलपुर: 05:05 बजे प्रस्थान
  • कटनी: 06:15 बजे प्रस्थान
  • मैहर: 07:05 बजे प्रस्थान
  • सतना: 07:45 बजे प्रस्थान
  • रीवा पहुंच: सुबह 09:45 बजे
कोच संरचनाइस स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे, जिनमें शामिल हैं:
  • वातानुकूलित प्रथम श्रेणी: 01 कोच
  • वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी: 01 कोच
  • वातानुकूलित तृतीय श्रेणी: 04 कोच
  • शयनयान श्रेणी: 12 कोच
  • साधारण द्वितीय श्रेणी: 04 कोच
  • एसएलआरडी: 02 कोच
बुकिंग और अधिक जानकारीयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र या आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से इस ट्रेन का आरक्षण करा सकते हैं। ठहराव, समय-सारणी और संरचना की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं।
Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved