Showing posts with label Sports. Show all posts
Showing posts with label Sports. Show all posts

Rewa : टी20 विश्व कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत पर रीवा में जोरदार जश्न

No comments

Monday, 9 March 2026

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद पूरे रीवा शहर में उत्साह का माहौल छा गया। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार खिताब जीता और लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का इतिहास रचा। 

मैच खत्म होते ही शहर के प्रमुख इलाकों जैसे शिल्पी प्लाजा, सिरमौर चौराहा, समान तिराहा, कॉलेज चौराहा और अमहिया में क्रिकेट प्रेमी सड़कों पर उतर आए। तिरंगा लहराते युवाओं ने 'भारत माता की जय' और 'टीम इंडिया जिंदाबाद' के नारे लगाए। ढोल-नगाड़ों पर थिरकते हुए लोग नाचे और मिठाई बांटकर खुशी साझा की। कई जगहों पर देर रात तक जश्न जारी रहा। कई स्थानों पर बड़े स्क्रीन और प्रोजेक्टर पर मैच देखा गया था। जीत पक्की होते ही तालियां, जयकारे और गले मिलने का सिलसिला चला। घरों के बाहर आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। लोगों ने टीम की मेहनत, कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व और खिलाड़ियों के जज्बे की सराहना की।

Rewa News : रीवा के बॉडीबिल्डिंग स्टार अनुज मिश्रा बने राज्य स्तरीय इंटर यूनिवर्सिटी चैम्पियन

No comments

Thursday, 19 February 2026

रीवा शहर के युवा बॉडीबिल्डर अनुज मिश्रा ने राज्य स्तरीय इंटर यूनिवर्सिटी बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में कमाल का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। इंदौर में महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल साइंसेज के तत्वावधान में मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में टीआरएस कॉलेज, रीवा के छात्र अनुज ने 70 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतने के साथ-साथ अपने उत्कृष्ट फिजीक और परफॉर्मेंस से ओवरऑल चैम्पियंस ऑफ चैम्पियन का प्रतिष्ठित खिताब भी हासिल किया। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता श्री राम जी जिम्नेजियम, इंदौर में 17 और 18 फरवरी को आयोजित हुई थी, जहां अनुज को प्रिंस यशवंत राव होल्कर तृतीय द्वारा सम्मानित किया गया। उनके कोच इंटरनेशनल बॉडीबिल्डर राहुल सरीन के कुशल मार्गदर्शन, सख्त ट्रेनिंग और निरंतर मेहनत ने इस सफलता को संभव बनाया। 

टीआरएस कॉलेज प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए अनुज को बधाई दी और कहा कि यह जीत कॉलेज के लिए गर्व का विषय है तथा युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी। खास बात यह है कि इससे पूर्व एपीएस यूनिवर्सिटी रीवा और टीआरएस कॉलेज से किसी भी छात्र ने इस तरह की राज्य स्तरीय इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में ऐसी बड़ी सफलता हासिल नहीं की थी, जिससे अनुज की यह उपलब्धि और भी ऐतिहासिक हो गई है। अनुज मिश्रा पहले भी विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन यह उपलब्धि उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

Rewa News: रीवा में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने कहा, खेल जीवन को बनाते हैं खुशहाल

No comments

Friday, 13 February 2026

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा में आयोजित पश्चिम जोन अंतर-विश्वविद्यालय महिला फुटबाल प्रतियोगिता के भव्य समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने शिरकत की। समारोह की शुरुआत एनसीसी की 3 बटालियन के छात्रों द्वारा मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर देने के साथ हुई। एडमिरल त्रिपाठी ने ग्वालियर और गोवा की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला देखा, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनके साथ ग्रुप फोटो में भी शामिल हुए। 

छात्रों को संबोधित करते हुए एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने कहा, “जीवन में कम से कम दो खेल जरूर शामिल करने चाहिए, एक इनडोर और दूसरा आउटडोर। खेल जीवन को खुशहाल बनाते हैं। वे हमें अनुशासन और जीतने का हुनर सिखाते हैं। जीतने वाला खिलाड़ी आगे बढ़ता है, जबकि हारने वाला अपनी कमियों को समझकर और मजबूत होकर वापस आता है।” एडमिरल ने भारतीय महिला फुटबॉल टीम की उपलब्धि का भी जिक्र किया और बताया कि टीम पहली बार एशियाई स्तर पर चयनित होने की ओर अग्रसर है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। विशिष्ट अतिथि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस विवेक कुमार सिंह ने कहा, “विंध्य की इस धरती में कोई चमत्कारिक शक्ति है। आज देश की दोनों सेनाओं थलसेना और नौसेना के प्रमुख रीवा से होना इसका जीवंत उदाहरण है। इस पावन भूमि पर आकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।” कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार कुड़रिया, रजिस्ट्रार डॉ. सुरेंद्र सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, खेल प्रेमी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

BKPL सीजन-2 के रोमांचक फाइनल में रॉयल्स रीवा ने ट्रॉफी पर किया कब्जा!

No comments

Sunday, 11 January 2026

रीवा के एनसीसी ग्राउंड में आज बघेली कलाकार प्रीमियर लीग सीजन-2 का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें रॉयल्स रीवा ने रीवा टाइगर्स को शानदार अंदाज में मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह 10 ओवरों का रोमांचक मैच था, जिसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। मैच का सबसे बड़ा हीरो रहा अमन चौरसिया, जिन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए महज कुछ ओवरों में 75 रन ठोक डाले। उनकी विस्फोटक पारी ने रॉयल्स रीवा को जीत की मजबूत नींव दी। शानदार प्रदर्शन के लिए अमन को मैन ऑफ द मैच का खिताब भी मिला। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल मौजूद रहे। 

उन्होंने आयोजन की जमकर सराहना की और सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह लीग अपनी अनोखी बघेली भाषा वाली क्रिकेट कमेंट्री के लिए खास मशहूर है। कमेंटेटरों की मजेदार बघेली टिप्पणियां और हास्य सुनकर पूरा मैदान हंसी-ठिठोली से गूंज उठा। दर्शक लोट-पोट होकर हंसते रहे, यही BKPL की असली पहचान है! बतादें कि BKPL सीजन-2 में 100 से ज्यादा बघेली कलाकार विभिन्न टीमों के माध्यम से शामिल हुए थे। यह टूर्नामेंट न केवल क्रिकेट का मंच बना, बल्कि स्थानीय संस्कृति, हास्य और प्रतिभा को भी बढ़ावा देने का शानदार माध्यम साबित हुआ।

Rewa News: रीवा में BKPL का शुभारंभ, सोशल मीडिया स्टार्स दिखा रहे क्रिकेट का कौशल

No comments

Tuesday, 6 January 2026

बघेली भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित बघेली कलाकार प्रीमियर लीग फेज-2 का शुभारंभ मंगलवार को रीवा के एनसीसी खेल मैदान में हुआ। इस अनोखी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में सोशल मीडिया पर बघेली भाषा में लोकप्रिय कलाकारों की टीमें हिस्सा ले रही हैं और अपना खेल कौशल दिखा रही हैं। प्रतियोगिता 6 से 11 जनवरी तक चलेगी। इसमें रीवा, सतना, सीधी सहित आसपास के क्षेत्रों से बघेली भाषा से जुड़े कलाकारों की कुल सात टीमें भाग ले रही हैं। सभी टीमें पहले लीग आधार पर मुकाबले खेलेंगी, उसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मैच होंगे। 

आयोजक मंडल के दीपक पटेल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बघेली भाषा में काम करने वाले सभी कलाकारों को एक मंच प्रदान करना है। खेल को सबसे प्रभावी माध्यम मानते हुए इस लीग का आयोजन किया जा रहा है, ताकि बघेली कलाकारों के बीच एकता और उत्साह बढ़े। उद्घाटन मैच रीवा पैंथर्स और रीवा रॉयल्स के बीच खेला गया। इसमें रीवा पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कलाकारों में इस लीग को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर बघेली भाषा को लोकप्रिय बनाने वाले ये स्टार्स अब मैदान पर अपनी क्रिकेट प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह आयोजन बघेली भाषा और क्षेत्रीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए एक अनूठा प्रयास है, जिसे दर्शकों और कलाकारों से भरपूर समर्थन मिल रहा है।

Satna News: सांसद खेल महोत्सव में पहुंचीं साइना नेहवाल, पीएम मोदी ने किया संबोधन

No comments

Thursday, 25 December 2025

सतना में दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव 2025 का समापन समारोह गुरुवार को भव्य रूप से आयोजित हुआ। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन स्टार और ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल विशेष अतिथि के रूप में पहुंचीं और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया और युवाओं को खेलों की असीमित संभावनाओं के बारे में प्रेरित किया। पीएम ने कहा कि आज खेलों में अवसर सीमित नहीं, बल्कि असीमित हैं और गरीब परिवार का बच्चा भी शीर्ष पर पहुंच सकता है। महोत्सव की शुरुआत 26 नवंबर से हुई थी, जो 31 दिनों तक चला। सतना और मैहर जिलों के ब्लॉक स्तर पर आयोजित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में कुल 7,963 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था। 

सतना में कुल 11 प्रकार के खेलों का आयोजन हुआ, जिनमें कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, फुटबॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट, बास्केटबॉल, पुरुष-महिला कुश्ती और एथलेटिक्स शामिल थे। दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और ट्राइसाइकिल रेस जैसे आयोजनों में उत्साह दिखाया। 

Rewa News : रीवा में डिप्टी सीएम ने सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों से किया संवाद

No comments

Saturday, 20 December 2025

देश भर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के तहत खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। शनिवार को रीवा के मार्तंड स्कूल परिसर में ब्लॉक स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का अवलोकन करते हुए उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने खिलाड़ियों से संवाद किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है और राष्ट्र निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। 

उन्होंने बताया कि देशव्यापी सांसद खेल महोत्सव का समापन 25 दिसंबर को होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी जिलों के खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे। मार्तंड स्कूल में चल रही प्रतियोगिताओं में कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, फुटबॉल, क्रिकेट, कराटे, गिप्टी गेंद और रस्साकशी सहित विभिन्न खेल शामिल हैं। इस महोत्सव में कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हरसंभव प्रोत्साहन दे रही है। आज भारत खेलों में विश्व स्तर पर नाम कमा रहा है। खेल न केवल स्वस्थ जीवन प्रदान करता है, बल्कि समाज में सकारात्मक वातावरण बनाता है और बच्चों को शारीरिक-मानसिक रूप से मजबूत बनाता है।

महोत्सव के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए डिप्टी सीएम ने बताया कि इसका मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों और स्कूल स्तर पर खेल प्रतिभाओं की खोज करना है। इन बच्चों को खेलने का अवसर देकर चयनित खिलाड़ियों को मंडल, ब्लॉक और जिला स्तर तक लाना है। प्रधानमंत्री के निर्देश पर सभी सांसदों द्वारा आयोजित इस खेल महोत्सव के जरिए आने वाली पीढ़ी को नेतृत्व के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों में खेल के प्रति रुझान बढ़ाने और उन्हें मजबूत भारत का निर्माण करने वाला नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Rewa News: जल संसाधन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में रीवा कबड्डी में विजेता और फुटबॉल में बना उपविजेता

No comments

Friday, 19 December 2025

जल संसाधन विभाग की 34वीं अंतरसंभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रीवा में हुआ। फाइनल मुकाबलों में रीवा संभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। फुटबॉल के फाइनल में रीवा को हार का सामना करना पड़ा और टीम उपविजेता रही। वहीं कबड्डी में रीवा ने आकर्षक प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। 

कुल मिलाकर इस आयोजन में रीवा संभाग का दबदबा रहा। बैडमिंटन, कबड्डी और टेबल टेनिस में रीवा विजेता बना, जबकि फुटबॉल एवं लॉन टेबल टेनिस में उपविजेता रहा। समापन अवसर पर सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी वितरित की गई। इस दौरान अन्य संभागों के खिलाड़ियों ने रीवा के बारे में अपने अनुभव साझा किए। इस प्रतियोगिता में 600 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न संभागों से शामिल हुए थे।

Rewa News: रीवा में डिप्टी सीएम ने वेटरनरी कॉलेज में खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

No comments

रीवा में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक इंटर क्लास खेल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमें धैर्य, अनुशासन और संजीदगी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। खेल भावना जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करती है तथा खेल आंतरिक शक्ति प्रदान कर हमारे व्यक्तित्व को निखारते हैं। 

उन्होंने छात्रों से खेलों के साथ-साथ पढ़ाई में भी उत्कृष्टता हासिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रीवा नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पांडेय, महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। वार्षिक इंटर क्लास खेल प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों जैसे क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स आदि का आयोजन किया जा रहा है।

Rewa News: रीवा में जल संसाधन विभाग की खेल प्रतियोगिता में बैडमिंटन व टेबिल टेनिस में रीवा संभाग बना विजेता

No comments

Thursday, 18 December 2025

जल संसाधन विभाग की 34वीं राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता इस बार रीवा संभाग की मेजबानी में आयोजित हो रही है। प्रतियोगिता के पांचवें दिन रीवा की टीमें पूरी तरह हावी रहीं और शानदार प्रदर्शन किया। बैडमिंटन और टेबिल टेनिस में रीवा संभाग के खिलाड़ियों मनोज तिवारी, असद खान तथा जेम्स कोशी ने उत्कृष्ट खेल दिखाया और अपने संभाग को विजेता बनाया।

फुटबॉल के सेमीफाइनल मैच में रीवा ने छतरपुर संभाग को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। कबड्डी और शतरंज में भी रीवा की टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। इस प्रतियोगिता में जल संसाधन विभाग के करीब 600 अधिकारी-कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। टीमों को संभागवार जोन में विभाजित किया गया है। प्रदेशभर से आए सभी प्रतिभागियों ने रीवा की मेजबानी की खूब तारीफ की और संतोष जताया।

IPL 2026 में विंध्य का गौरव! रीवा के कुलदीप सेन की RR में धमाकेदार वापसी, मऊगंज के माधव तिवारी DC में रिटेन

No comments

Wednesday, 17 December 2025

रीवा, 17 दिसंबर। विंध्य क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह साल का सबसे बड़ा तोहफा! क्षेत्र के दो स्टार क्रिकेटर IPL 2026 में मैदान पर आग उगलने को तैयार हैं। रीवा के तेज गेंदबाज कुलदीप सेन की राजस्थान रॉयल्स (RR) में शानदार घर वापसी हो गई है, जबकि मऊगंज के युवा ऑलराउंडर माधव तिवारी को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने रिटेन कर अपना विश्वास कायम रखा है।


16 दिसंबर को अबू धाबी में संपन्न IPL 2026 मिनी ऑक्शन में कुलदीप सेन को RR ने उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपये में अपनी टीम में वापस शामिल कर लिया। कुलदीप का IPL सफर 2022 में RR से ही शुरू हुआ था, जब उन्हें मात्र 20 लाख में खरीदा गया। 2022 से 2024 तक वे RR के प्रमुख तेज गेंदबाज रहे। IPL 2025 में पंजाब किंग्स (PBKS) ने उन्हें 80 लाख में लिया, लेकिन इस बार PBKS ने रिटेन नहीं किया। अब RR ने फिर से उन पर दांव लगाया है।रीवा के फैंस कुलदीप की घरेलू क्रिकेट में लगातार धमाकेदार परफॉर्मेंस से उत्साहित हैं। उनकी 140 kmph से ऊपर की रफ्तार और घातक उछाल RR के पेस अटैक को मजबूत बनाएगी। फैंस का मानना है कि इस बार कुलदीप RR के लिए गेम चेंजर साबित होंगे। यह उनकी चौथी बार राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलने की यात्रा होगी।


दूसरी ओर, मऊगंज के होनहार ऑलराउंडर माधव तिवारी को दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन किया है। तेज गेंदबाजी के साथ बल्ले से भी योगदान देने वाला यह युवा खिलाड़ी DC की बैलेंस्ड टीम में अहम भूमिका निभाएगा। माधव की प्रतिभा पर DC का भरोसा विंध्य क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।
विंध्य क्षेत्र से दो खिलाड़ियों का IPL में चयन पूरे इलाके के लिए गर्व की बात है। सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। क्रिकेट प्रेमी उत्साहित हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि कुलदीप और माधव IPL 2026 में विंध्य का नाम पूरी दुनिया में रोशन करेंगे। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन से क्षेत्रीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयां मिलने की उम्मीद है!

Rewa News: अंतरक्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में टेबल टेनिस व बैडमिंटन में सेमीफाइनल तक पहुंचा रीवा संभाग

No comments

Monday, 15 December 2025

मध्य प्रदेश जल संसाधन विभाग की 34वीं अंतरक्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता रीवा में पहली बार आयोजित हो रही है। इसमें प्रदेश भर से लगभग 600 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शतरंज, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कैरम बोर्ड, फुटबॉल, क्रिकेट सहित कुल 11 विधाओं के खेल आयोजित किए जा रहे हैं। 

यह तीन दिवसीय कार्यक्रम है, जिसमें मंगलवार को महिला वर्ग के फाइनल मैच खेले जाएंगे। सोमवार को आयोजित मैचों में टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रीवा संभाग की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वहीं, जबलपुर संभाग फुटबॉल में सेमीफाइनल तक पहुंचा है। टेबल टेनिस में असद खान, रोहित शुक्ला और जेम्स कोशी का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। प्रतियोगिता के फाइनल मैच 18 दिसंबर को खेले जाएंगे।

Rewa News: अटल पार्क में 'हैपी स्ट्रीट' का धमाकेदार आयोजन, जुम्बा और मस्ती से गूंजा शहर

No comments

Sunday, 9 November 2025

रीवा। शहरवासियों के लिए रविवार की सुबह खुशियों और फिटनेस के नाम रही। नगर निगम रीवा ने सिविल लाइन स्थित अटल पार्क में 'हैपी स्ट्रीट' का शानदार और ऊर्जा से भरपूर आयोजन किया, जिसमें बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

फिटनेस और मनोरंजन का अनूठा संगम
यह आयोजन सुबह 7 बजे शुरू हुआ और देखते ही देखते अटल पार्क मस्ती, खेलकूद और एंटरटेनमेंट के एक बड़े केंद्र में बदल गया। आयोजन का मुख्य आकर्षण जुम्बा डांस रहा, जहाँ एनर्जेटिक मूव्स पर थिरकते हुए लोगों ने फिटनेस का पूरा आनंद लिया। इसके अलावा, कई रोचक इवेंट्स कराए गए, जिनमें शामिल थे: लेमन रन, बोरा दौड़, पेंटिंग कॉम्पिटिशन इन गतिविधियों में सभी आयु वर्ग के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया, जिससे पार्क में चारों ओर हंसी-खुशी और जोश का माहौल बन गया।


आयुक्त ने बताया 'अनोखा प्लेटफॉर्म'
यह पूरा कार्यक्रम नगर निगम आयुक्त सौरव सोनवणे के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयुक्त ने इस पहल पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 'हैपी स्ट्रीट' शहरवासियों के लिए फिटनेस और मनोरंजन का एक अनोखा प्लेटफॉर्म है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे आयोजन न केवल स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि सामुदायिक बंधन को भी मजबूत करते हैं।

शहरवासियों ने नगर निगम की इस पहल की जमकर सराहना की है और भविष्य में भी ऐसे और कार्यक्रमों के आयोजन की मांग की है। नगर निगम रीवा की यह कोशिश रीवा को स्वस्थ और खुशहाल शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम मानी जा रही है।

मऊगंज की श्रद्धा शुक्ला ने जीता राष्ट्रीय कूडो कराटे गोल्ड, सूरत में फहराया मध्य प्रदेश का परचम, स्टेशन पर जोरदार स्वागत

No comments

Monday, 3 November 2025


मऊगंज जिले की होनहार बेटी श्रद्धा शुक्ला ने गुजरात के सूरत में आयोजित राष्ट्रीय कूडो कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। हनुमना तहसील के बराँव शुक्ला गांव निवासी 13 वर्षीय श्रद्धा साई पब्लिक स्कूल, शार्दापुरम, रीवा में सातवीं कक्षा की छात्रा हैं। कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाली श्रद्धा के स्वागत में रविवार को रीवा रेलवे स्टेशन पर ग्रामीणों, परिजनों और शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी। फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया गया।


श्रद्धा के पिता प्रद्युम्न शुक्ला मऊगंज में पत्रकार हैं, जबकि दादा बिहारी लाल शुक्ला सामाजिक कार्यकर्ता और प्रतिष्ठित किसान हैं। बचपन से ही खेलकूद और ड्राइंग में रुचि रखने वाली श्रद्धा को पिता ने रीवा के आयुष कराटे एकेडमी, सरदारपुरम में प्रशिक्षण दिलाया। कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने पहले जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, फिर इंदौर राज्य प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रीय स्तर पर सूरत पहुंचीं श्रद्धा ने देशभर के दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
शनिवार शाम रीवा स्टेशन पहुंचने पर परिजनों ने स्वागत किया, तो रविवार गांव लौटने पर समाजसेवियों और ग्रामीणों ने उनका भव्य अभिनंदन किया। पत्रकारों से बातचीत में श्रद्धा ने कहा, "मेरा अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए पदक जीतना है।" पिता प्रद्युम्न शुक्ला ने बताया, "बेटी की रुचि को देखते हुए हमने उसे प्रोत्साहित किया। अनुशासन और मेहनत से उसने यह मुकाम हासिल किया।" श्रद्धा की सफलता पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह उपलब्धि न केवल मऊगंज का गौरव बढ़ाती है, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी बनी है।

डिवीजनल क्रिकेट एसोसिएशन की प्रतियोगिताओं में अब केवल रजिस्टर्ड खिलाड़ी ही ले सकेंगे हिस्सा, जानिए कैसे होगा रजिस्ट्रेशन

No comments

Friday, 1 August 2025

रीवा. डिवीजनल क्रिकेट एसोसिएशन की प्रतियोगिताओं में अब केवल रजिस्टर्ड खिलाड़ी ही हिस्सा ले पाएंगे। इसके लिए खिलाड़ियों को 25 अगस्त तक अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। यह निर्णय डिवीजनल क्रिकेट एसोसिएशन की मैनेजिंग कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया था।  सत्र 2025-26 से एसोसिएशन की विभिन्न अंतर जिला, अंतर क्लब, अंतर संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भाग लेने के पूर्व खिलाड़ियों का अपना रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा।  

बताया गया है कि रीवा स्थित ऐसी समस्त एकेडमी जो विगत एक वर्ष से नियमित रूप से प्रशिक्षण प्रदान कर रही हो, अपने रजिस्ट्रेशन के लिए रीवा डिवीजनल क्रिकेट एसोसिएशन के संभागीय कार्यालय से निर्धारित फार्म प्राप्त कर 9 अगस्त तक आवश्यक शुल्क सहित जमा कर सकते हैं। अन्य जिलों के खिलाड़ी अपने जिला क्रिकेट संघ के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। रीवा जिले के खिलाड़ी जिस एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं उसी एकेडमी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ऐसे खिलाड़ी जो किसी एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त नहीं कर रहे है वो सीधे ही संभागीय कार्यालय में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

रीवा जिले के सभी खिलाड़ी दिनांक 10 अगस्त से 25 अगस्त के मध्य अपना रजिस्ट्रेशन अपनी एकेडमी के माध्यम से करा सकते हैं। खिलाड़ियों का पंजीयन पूर्ण होने के पश्चात सभी रजिस्टर्ड एकेडमीज प्रशिक्षु खिलाड़ियों की सूची तथा पूर्ण जमा राशि 25 से 30 अगस्त तक आरडीसीए कार्यालय में जमा कर सकते हैं।



Rewa News: रीवा के खिलाड़ियों का भोपाल में शानदार प्रदर्शन: जूजित्सु मार्शल आर्ट में जीते 10 गोल्ड

No comments

Wednesday, 23 July 2025


भोपाल में 18 से 20 जुलाई तक आयोजित राज्य स्तरीय जूजित्सु मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में रीवा जिला खेल विभाग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण, 4 रजत और 9 कांस्य पदक जीते। जिला खेल प्रशिक्षक तोषराम कनोजे के मार्गदर्शन में सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों ने आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

सीनियर वर्ग में दिव्यांशी रवि ने फाइटिंग और नेवाजा इवेंट में दो स्वर्ण पदक हासिल किए। जूनियर वर्ग में शिवा कुशवाहा और सोना सोंधिया ने दो-दो स्वर्ण पदक जीते। राखी बंसल ने सीनियर वर्ग में 1 स्वर्ण और 1 कांस्य, अंडर-14 में अंश गुप्ता ने 1 स्वर्ण और 1 रजत, अंडर-7 में ओम अग्रवाल ने 1 स्वर्ण और 1 कांस्य, तथा अंडर-10 में आस्तिक द्विवेदी ने 1 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक अपने नाम किया।सीनियर वर्ग में पूनम रावत ने 2 रजत, अमृता रावत ने 2 कांस्य, अंडर-14 में आयुष्मान श्रीवास्तव ने 1 रजत, आर्य साहू ने 1 कांस्य, अंडर-18 में साक्षी मिश्रा ने 2 कांस्य और अनुकल्प ने 1 कांस्य पदक जीता। अनिरुद्ध ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
इस उपलब्धि पर रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कोच और खिलाड़ियों को बधाई दी और आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कड़ी मेहनत के साथ मेडल जीतने के लिए प्रोत्साहित किया।

Rewa News: डून क्लब ने जीते 19 गोल्ड मेडल, 6वीं जिला पेंचक सिलाट चैंपियनशिप संपन्न

No comments

Monday, 14 July 2025

रीवा के  सिंधु भवन में आयोजित 6वीं जिला पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में डून क्लब ने 19 स्वर्ण पदक जीतकर विंध्य क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पेंचक सिलाट संघ के सचिव अजय कैला ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री महाराज पुष्पराज सिंह, विशिष्ट अतिथि युवा नेता अविराज और अध्यक्षता राजन वर्मा ने की।

अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि पेंचक सिलाट जैसे मार्शल आर्ट युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अजय कैला ने बताया कि रीवा के युवा खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। प्रतियोगिता में इंद्रप्रताप पटेल को सर्वश्रेष्ठ पुरुष फाइटर और तृप्ति मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ महिला फाइटर का खिताब मिला। आयोजन में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

अंतरजिला महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में कंबाइंड डिस्ट्रिक को 153 रनों से पराजित कर रीवा टीम बनी चैंपियन

No comments

Monday, 7 April 2025

रीवा. स्व. मदनलाल श्रीवास्तव अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता महिला सीनियर का फाइनल मैच कंबाइंड डिस्ट्रिक एवं मेजबान रीवा के बीच एमपीसीए  मैदान में खेला गया। जिसमें रीवा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुये 153 रनों से जीत दर्ज कर चैंपियन बनी। 

 रीवा टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। परंतु कंबाइंड डिस्ट्रिक की गेंदबाजों ने मात्र 33 रन बनने तक रीवा के 5 बल्लेबाजों को आउट कर रीवा की टीम को बैकफुट पर ला दिया था। लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने आई  सारिका सिंह एवं काजल सिंह ने आज जबरदस्त खेल दिखाया और 6वें विकेट के लिये रिकार्ड 243 रनों की साझेदारी बनाकर अद्भुत प्रदर्शन किया। काजल सिंह ने 113 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 125 रनों की शतकीय पारी खेली। वहीं सारिका सिंह शतक से 5 रन कम अर्थात 95 रन बनाकर नाट आउट रहीं। इन दोनों के कारण रीवा की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 284 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इस विशाल लक्ष्य के सामने कंबाइंड डिस्ट्रिक के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी जरूर की पर वों तेज रन बनाने की जगह विकेट पर टिकने को ज्यादा महत्व दे रहे थे, नतीजन कंबाइंड डिस्ट्रिक की टीम 48वे ओवर में 132 रन बनाकर आउट हो गयी। उनकी ओर से कीर्ति सेन ने सर्वाधिक 33 रन बनाये, भावना वर्मा ने 19 रन बनाये। रीवा के लिये श्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुये पायल काग ने 15 रन देकर 3 विकेट लिये जबकि प्रियांशी द्विवेदी एवं अर्चिता सिंह बघेल को 2-2 विकेट मिले। इस अवसर पर संभागीय महिला चयनसमिति के सदस्य निशी मिश्रा, धीरेन्द्र शुक्ला व कमलेश शुक्ला सहित उमेश मिश्रा, काकू आदि उपस्थित रहे । 

रीवा को मिली विजेत ट्रॉफी

इसके बाद रीवा डिवीजनल क्रिकेट एसोसिएशन के सह सचिव देवेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में रीवा टीम को स्व. मदनलाल श्रीवास्तव स्मृति विजेता ट्राफी प्रदान की गयी। वहीं काजल सिंह को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी व दोनों मैचों में कमश: नाबाद 100 रन व नाबाद 95 रन बनाने वाली सारिका सिंह को प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया। 

Cricket News एकतरफा मुकाबले में रीवा और कंबाइंड डिस्ट्रिक ने जीते मैच, फाइनल में पहुंची

No comments

Sunday, 6 April 2025

रीवा. स्व. मदनलाल श्रीवास्तव अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता महिला सीनियर का शुभारंभ शनिवार को हुआ। पहले दिन खेले गये सेमीफाइनल मैचों मेें रीवा एवं कंबाइंड डिस्ट्रिक की टीमों ने जीत दर्ज करते हुये फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच ६ अप्रेल को एमपीसीए क्रिकेट मैदान में रीवा तथा कंबाइंड डिस्ट्रिक के बीच खेला जाएगा। 

एमपीसीए क्रिकेट मैदान में रीवा एवं मैहर के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया जो एकपक्षीय रहा। रीवा की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रीवा की सारिका सिंह ने आज बेहद शानदार बल्लेबाजी की, जिसके कारण रीवा ने 48 ओवरों में 6 विकेट खोकर 263 रनों का स्कोर बनाया। सारिका सिंह ने 134 गेंदों मेे 11 चौको की मदद से शानदार नाबद 100 रन बनाये। उनके अतिरिक्त काजल सिंह ने 56 रन व पायल काम ने 40 रनों की उपयोगी पारियॉ खेलीं। मैहर की ओर से पूनम सोनी ने 34 रन देकर 3 विकेट लिये। जीत के लिये मिला 264 रनों का लक्ष्य मैहर की टीम के लिये पहाड़ जैसा साबित हुआ व उनकी टीम 24वें ओवर में ही मात्र 40 रनों के योग पर सिमट गयी तथा रीवा को 223 रनों की विशाल जीत प्राप्त हुयी। मैहर के 6 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाये। रीवा की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुये  प्रियंाशी द्विवेदी ने 5 विकेट एवं अर्चिता सिंह ने 4 विकेट लिये। 

दूसरे मैच में सतना की हार: अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय स्टेडियम में खेले गये दूसरे सेमीफाइनल मैच में कंबाइंड डिस्ट्रिक की टीम ने सतना को 8 विकेटों से पराजित कर फाइनल पहुंची। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये सतना की टीम 32वे ओवर में 70 रनों के योग पर सिमट गयी। सतना की पारी में साक्षी त्रिपाठी ने सर्वाधिक 24 रन बनाये। जीत के लिये जरूरी रन कंबाइंड डिस्ट्रिक की टीम ने बिना कोई विकेट खोये बना लिये तथा 10 विकेंटों की एकतरफा जीत दर्ज की। ओपनिंग बल्लेबाज सरस्वती वर्मा ने 48 रन व कीर्ति सेन ने 21 रन बनाये व ये दोनो नाट आउट रहीं। 

Inter Divisional Women's Cricket: रीवा की बेटियों का दबदबा, ग्वालियर को हराकर पहुंची सेमीफाइनल में

No comments

Friday, 4 April 2025

रीवा. अंतरसंभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतरगत रीवा के एमपीसीए मैदान में रीवा एवं ग्वालियर  के बीच खेले गये तीसरे लीग मैच में रीवा की बेटियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुये ग्वालियर को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ रीवा टीम ने अपने दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

टास ग्वालियर की टीम ने जीता व पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।  निर्धारित 40 ओवरो में ग्वालियर ने 5 विकेट खोकर 145 रन बनाये। ग्वालियर की ओर से कप्तान सोनम यादव ने 97 गेंदों में 61 रनों की सुलझी हुयी पारी खेली, जबकि आयुषी भदौरिया ने 34 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया। रीवा की ओर से दीप्ति सिंह ने 2 विकेट लिये। जीत के लिये मिले 145 रनों के लक्ष्य के सामने अंशिका पाण्डेय ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुये सर्वाधिक 51 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अतिरिक्त महक सिंह बघेल ने 47 रन व कप्तान दीप्ति सिंह ने नाबाद 24 रनों की पारी खेली। इस तरह रीवा टीम ने आठ विकेट से मैच जीत लिया। अबशहडोल में उज्जैन संभाग की टीम के साथ 6 अप्रेल को रीवा टीम सेमीफाइनल मैच खेलेगी। वहीं ५ अप्रेल को रीवा टीम शहडोल रवाना होगी।

ओपन ट्रायल आज 

रीवा डिवीजनल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में 5 अप्रैल से रीवा में खेली जाने वाली स्व. मदनलाल श्रीवास्तव स्मृति अंतरजिला क्रिकेट प्रतियोगिता महिला सीनियर) में भाग लेने टीम के चयन के लिए  विश्वविद्यालय मैदान में आज अप्रेल  को सुबह 8.30 बजे से ओपन ट्रायल आयोजित किया गया है ।

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved