Showing posts with label Video. Show all posts
Showing posts with label Video. Show all posts

Rewa News: महिला ने मनचले की बीच सड़क पर की पिटाई, सामने आया वीडियो

No comments

Monday, 15 December 2025

रीवा शहर के व्यस्त अस्पताल चौराहे पर एक महिला ने मनचले की चप्पलों से पिटाई कर दी। [ad] युवक ने महिला के साथ बीच सड़क पर अभद्रता की थी। इसके बाद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए उसे मौके पर ही सबक सिखाया। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला मनचले को पीट रही है, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने हुए हैं। घटना अस्पताल जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके की है, जिससे महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला की ओर से अभी तक थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।



रीवा में फिर पुलिस कस्टडी में हथकड़ी पहने बदमाशों ने बनाई रील, वीडियो वायरल

No comments

Friday, 25 July 2025

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस वाहन में ले जाए जा रहे दो स्थायी वारंटियों, आशीष सिंह और भोले केवट, ने हथकड़ी पहने हुए मोबाइल से रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। यह घटना 13 जुलाई को सुबह 8:03 बजे पुलिस वाहन (MP03A7104) में हुई। दो महीनों में यह दूसरा मौका है जब पुलिस कस्टडी में आरोपियों को ऐसी छूट मिली।

वायरल वीडियो में आरोपी "तेरी चढ़ती जवानी मेरा पारा गोरी" गाने पर रील बनाते दिख रहे हैं। इस दौरान वाहन में मौजूद हेड कॉन्स्टेबल पुष्पराज बागरी, कांस्टेबल अनूप त्रिपाठी, शिवमूर्ति मिश्रा, ऋतुराज साकेत और असिता सिंह ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। आरोपियों में शामिल महिला ललिता वती केवट ने रील नहीं बनाई।

पहले भी हो चुकी ऐसी घटना
इससे पहले 22 मई को एक हत्या के आरोपी ने मेडिकल चेकअप के दौरान अस्पताल में रील बनाई थी। स्थानीय लोगों ने चिंता जताई कि पुलिस कस्टडी में आरोपियों के पास मोबाइल कैसे पहुंचा। यह न केवल सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आरोपी इसका दुरुपयोग कर साथियों से संपर्क या फरार होने की योजना बना सकते हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच
एडिशनल एसपी आरती सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी। यह घटना पुलिस की लापरवाही और कस्टडी में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

Rewa News: सावन की बारिश में दिखा नाग-नागिन का अनोखा मिलन, कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ नजारा, देखिये video

No comments

Friday, 18 July 2025


रीवा: सावन के महीने में हो रही तेज बारिश के बीच रीवा जिले के मझियार में एक बेहद ही दुर्लभ और रोमांचक नजारा देखने को मिला। शुक्रवार की सुबह यहां दो नाग-नागिन का मिलन कैमरे में कैद हुआ है, जिसने ग्रामीणों को हैरत में डाल दिया। देखिये video 


यह घटना मझियार गांव की है, जहां बारिश के दौरान नाग-नागिन एक-दूसरे से लिपटकर मिलन करते नजर आए। इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए ग्रामीण दूर से ही जमा हो गए। सांपों के भय से कोई उनके करीब तो नहीं गया, लेकिन इस अनोखे नजारे का सभी ने खूब रोमांच उठाया।

इसी बीच, गांव के एक निवासी ने अपने मोबाइल फोन से इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह का दृश्य बहुत कम ही देखने को मिलता है, खासकर सावन के महीने में बारिश के बीच यह नजारा अपने आप में और भी खास बन गया है।

रीवा में पुलिस की होली: DJ की धुन पर थिरके पुलिस अफसर, रंग लगाकर दी शुभकामनाएं, देखें video

No comments

Saturday, 15 March 2025

रीवा शहर के पुलिस लाइन में आज पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों ने होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया यहां पुलिस अफसर डीजे की धुन पर जमकर थिरके। देखें video



रीवा जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिला पंचायत सीईओ पर लगाया अनसुनी करने का आरोप, video

No comments

Friday, 28 February 2025

रीवा जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह जिला पंचायत सीईओ पर अनसुनी करने का आरोप लगा रही हैं। वीडियो में नीता कोल कह रही हैं कि कई बार सीईओ से बात करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। साथ ही उन्होंने आरक्षण व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर हमारी बात नहीं सुनी जा रही तो यह आरक्षण किसी काम का नहीं, इसे खत्म कर देना चाहिए। इसके अलावा वह अपने कार्यालय में एक सरपंच को बच्चे के साथ अनशन पर बैठने की सलाह भी दे रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चाओं का विषय बना हुआ है।  



रीवा के कलाकारों का म्यूजिक वीडियो "दरस की बेला" जी म्यूजिक कम्पनी ने किया रिलीज

No comments

Wednesday, 19 February 2025

रीवा। रीवा के संगीतकार प्रभात गौतम का म्यूजिक वीडियो "दरस की बेला" जी म्यूजिक कम्पनी ने रिलीज किया है। जिन्होंने अपने स्वर और ध्वनियों से गीत को जीवित किया है। इसके बोल स्वर्गीय दिनेश कुमार अग्रवाल और पारंपरिक लोक संगीत द्वारा तैयार किए गए हैं। प्रभात गौतम और श्वेता अग्रवाल की आवाजें इस गीत को और भी सुंदर बनाती हैं। जबकि सुनिल भारती की ढोलक, रीतेश अग्रवाल की कीबोर्ड, अभिनव गुप्ता की बेस और इलेक्ट्रिक गिटार के साथ साथ शिवानी भंडारी के बैकिंग वोकल्स ने इसे संगीत की एक अद्भुत कृति बना दिया है।

बतादें कि इस गीत को अड्विन स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया और प्रभात गौतम और परमीत सिंह द्वारा म्यूजिक प्रोड्यूस किया गया। आशीष मोहनती ने इसे मिश्रित और मास्टर किया, जो इसे एक प्रफेशनल ध्वनि देता है। उनके निर्देशन में चंदन युवराज का क्रिएटिव विजन और दिनकर सिंह परमार की सिनेमैटोग्राफी ने वीडियो को और भी आकर्षक और सजीव बना दिया है। बल्ब स्टूडियोज द्वारा प्रोड्यूस किए गए इस वीडियो में शारदा क्रिएशन्स ने कॉस्ट्यूम और शुभम पांडे और ऋषभ पांडे ने कवर आर्ट और सेट डिजाइन पर काम किया। देखें पूरा विडियो -



सिंगरौली में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद बवाल, गुस्साई भीड़ ने 11 वाहनों को किया आग के हवाले, देखिये video

No comments

Saturday, 15 February 2025

सिंगरौली में हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद बवाल मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने 5 बसों और 3 ट्रकों समेत 11 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। एक बस और एक ट्रक में तोड़फोड़ भी की गई है। हालात को देखते हुए 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौके पर तैनात हैं। खुद कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला और एसपी मनीष खत्री भी मौके पर डेट हुए हैं। 

बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े 7 बजे बधोरा गांव में एसआर पावर कंपनी के गेट के पास हुई। जानकारी के मुताबिक जिन वाहनों में आग लगाई गई वो अडानी की कोलमाइंस और पावर कंपनी के हैं। ये वाहन कोल परिवहन और कर्मचारियों को लाने-ले जाने के काम में लगे थे। गुस्साए ग्रामीणों ने बस में सवार लोगों को उतारकर उनमें आग लगाई।

वारदात के बाद पावर प्लांट में रात भर काम बंद रहा। बसों में आग लगने से सुबह की शिफ्ट वाले कर्मचारी नहीं आए। इसके कारण शनिवार को भी काम बंद रहा। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम बैढ़न अस्पताल में कराया गया। 

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे अमिलिया के जंगल में सड़क हादसा हुआ। अमिलिया कोयला खदान से कोयला लोड करके कोल यार्ड की तरफ जा रहे एक ट्रेलर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी थी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक भी बेकाबू होकर पलट गया। सरई थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदोरिया के अनुसार, घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

मृतकों की पहचान राम लालू यादव और राम सागर प्रजापति के रूप में हुई है। दोनों युवक स्थानीय निवासी थे हादसे के बाद स्थानीय लोग ने जमकर हंगामा किया। बवाल की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रित किया गया है।

सिंगरौली के डीएम चंद्रशेखर शुक्ला और पुलिस अधीक्षक मनोज खत्री ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि गुस्साई भीड़ ने जिन सात बस समेत 11 वाहनों में आग लगाई वे उसी कोल माइंस कंपनी के हैं जिसके लोडर ट्रक से हादसा हुआ। यह वाहन कोयला परिवहन और कोल माइंस में काम करने वाले कर्मचारियों को लाने ले जाने के काम में लगे थे।

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनोज खत्री ने बताया कि अमिलिया कोयला खादान से कोयला लोड कर कोल यार्ड की तरफ जा रहे एक हाइवा ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो युवक करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों के परिवार के कुछ सदस्य समेत स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया, जो कुछ ही समय में हिंसक हो गया। एसपी खत्री ने बताया कि इलाके में कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई। क्योंकि भीड़ ने सात बसों समेत 11 वाहनों को आग लगा दी। पुलिस ने बबाल करने और वाहनों में आग लगाने वाले लोगों के खिलाफ उचित कार्यवाही की बात कही है।


रीवा-प्रयागराज हाईवे का खुला जाम, आगे रवाना हुए श्रद्धालु

No comments

Thursday, 30 January 2025

Open jam of Rewa-Prayagraj Highway: रीवा-प्रयागराज हाईवे पर कुंभ मेले में अमृत स्नान के चलते लगे चक्काजाम को देर रात पुलिस और प्रशासन ने मिलकर खुलवा दिया है, जिसके बाद एक बार फिर यातायात सुचारू रूप से संचालित होने लगा है। दरअसल मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में महाकुंभ में दर्शनार्थियों की संख्या 5 करोड़ से भी ज्यादा पहुंच गई थी, जिसके चलते रीवा-प्रयागराज हाईवे पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी। 

हालात यह हो गए थे कि एसपी और कलेक्टर सहित कई जनप्रतिनिधियों को भी व्यवस्था सुधारने और जम में फंसे श्रद्धालुओं को खाने पीने की व्यवस्था करने के लिए मैदान में उतरना पड़ा था। दिनभर की गई कड़ी मशक्कत के बाद देर रात पुलिस और प्रशासनिक अमले ने उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के साथ मिलकर रीवा-प्रयागराज मार्ग जो पूरी तरह से बंद हो चुका था, उसे सुचारू रूप से शुरू कराया। जिसके बाद कुंभ मेले में गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालु आगे की लिए रवाना हुए।

रीवा केंद्रीय जेल से 16 बंदियों की हुई रिहाई, जेल से बाहर निकलते ही नम हुईं आंखे

No comments

Sunday, 26 January 2025

केंद्रीय कारागार रीवा से गणतंत्र दिवस के मौके पर 16 बंदियों की रिहाई की गई है। जेल प्रबंधन द्वारा बंदियों के अच्छे आचरण को देखते हुए उनकी रिहाई का प्रस्ताव जेल मुख्यालय भेजा गया था, जहां से मिली अनुमति के बाद आज बंदियों की रिहाई की गई। 



 26 जनवरी को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रति वर्ष बंदियों की रिहाई की जाती है। इस मौके पर आज मध्य प्रदेश शासन जेल विभाग भोपाल के आदेशा अनुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर दी गई सजा में छूट का लाभ पाकर केंद्रीय जेल से 16 बंदियों की रिहाई की गई। करीब 12 से 15 वर्ष तक जेल की चार दीवारी के भीतर रहने वाले बंदियों की रिहाई होते ही उनकी आंखें छलक आईं। जेल प्रबंधन ने इन बंदियों को शाल और श्रीफल देकर जेल से विदा किया। 

इन्हें किया गया रिहा...

  • मृदंग सिंह उर्फ मकोले सिंह उर्फ मोलई पिता रणजीत सिंह (37)
  • रामकुमार कोल पिता हीरालाल कोल (39)
  • राजा राम सहीश पिता लालचन्द्र सहीश (73)
  • जाकिर हुसैन उस्मानी पिता मजहर उस्मानी (41)
  • रामकेश उर्फ रजऊआ यादव पिता परसन यादव (71)
  • नगीना यादव पिता भीकम यादव (44)
  • चंद्रिका पिता बांकेलाल पाल (43)
  • रामसुमिरन बैगा पिता भागवत बैगा (66)
  • हजारी पनिका पिता बुध्दू पनिका (42)
  • रामबहोर उर्फ लाला यादव पिता चंदीदीन यादव (52)
  • रज्जन सिंह पिता मनफेर सिंह (46)
  • कोमल महरा पिता रामकुमार महरा (36)
  • रामधनी चेरवा उर्फ चुल्लू पिता रामसहाय अगरिया (41)
  • सीमा उर्फ बुटान पति भीमसेन साकेत (54)
  • सीताशरण पिता रामरतन खैरवार (54)
  • रामलाल उर्फ ललुआ पिता जनकू लोहार (61)




Rewa News: स्केटिंग से चार धाम की यात्रा पर निकल पड़ा युवक, पहुंचा प्रयागराज, जानिए क्या है मक़सद

No comments

Saturday, 25 January 2025

रीवा।  सनातन धर्म को आगे बढ़ाने और हिंदुओं को एकजुट करने के मकसद से कटनी का युवक स्केटिंग करते हुए चार धाम की यात्रा पर निकला है। अब यह युवक प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ के लिए रीवा होते हुए निकला है। उसकी यह यात्रा करीब पाच माह पहले शुरू हुई। कटनी के हरदुआ कला गांव में रहने वाले रुद्र कुमार पटेल ने 9 अगस्त को अपनी यात्रा शुरू की थी। स्केटिंग से 14 अगस्त को वह उज्जैन के ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचा जहां भगवान के दर्शन किए उसके बाद दूधेश्वर मंदिर, महाराष्ट्र शिरडी, त्रिंबकेश्वर में भगवान के दर्शन किए, हनुमान जी की जन्म स्थली ऋषिमुख पर्वत पहुंचा जहां दो माह रुकने के बाद भीमाशंकर, रामेश्वरम व मल्लिकार्जुन पहुंच। वहां से उसने 10 दिसंबर को महाकुंभ की यात्रा शुरू की।

रीवा से गुजरते हुए प्रयागराज के महाकुंभ पहुंच कर वहां मौनी अमावस्या के दिन शाही स्नान के बाद काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए जाएगा। युवक ने बताया कि उसके पास गाड़ी और पेट्रोल के लिए पैसे नहीं थे जिसके चलते उसने स्केटिंग के जरिये अपनी यात्रा शुरू की है। 



रीवा के रायपुर कर्चुलियान में पदस्थ सब इंजीनियर 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया, जानिए पूरी घटना

No comments

Wednesday, 22 January 2025

रीवा लोकायुक्त की टीम ने रायपुर कर्चुलियान जनपद पंचायत के सब इंजीनियर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। यह कारवाई रीवा शहर के अमहिया स्थित निजी कार्यालय के समीप की गई है। सब इंजीनियर द्वारा सरपंच के पति से निर्माण कार्यों के सीसी एवं मूल्यांकन जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी। लोकायुक्त टीम द्वारा सब इंजीनियर अनुराग पांडे को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए लोकायुक्त के संभागी कार्यालय में ले जाया गया। 


फरियादी सरपंच पति सुशील कुमार पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि वह ग्राम पंचायत करौदी की महिला सरपंच के पति हैं। जिनके द्वारा पंचायत में होने वाले कार्यों की देखरेख की जाती है। बताया गया कि ग्राम पंचायत के तीन अलग-अलग निर्माण कार्यों का सीसी एवं मूल्यांकन जारी करने के लिए सब इंजीनियर अनुराग पांडे द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी। उक्त मामले में फरियादी ने लोकायुक्त कार्यालय रीवा संभाग में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर लोकायुक्त की टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया। जिसमें शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप की कार्रवाई सुनियोजित तरीके से की गई। रीवा शहर के अमहिया में निजी कार्यालय के समीप सब इंजीनियर को फरियादी से 20 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप कर लिया। लोकायुक्त द्वारा सब इंजीनियर के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है और आगे की कारवाई की जा रही है। 

MPPSC Exam: रीवा में ऑटो चालक की बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर, जानिए कैसे आभावों के बीच हासिल किया ये मुकाम

No comments

Sunday, 19 January 2025

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 के मुख्य परिणाम घोषित कर दिए हैं। रीवा में ऑटो चालक की बेटी का डिप्टी कलेक्टर के पद में चयन हुआ है। बेटी द्वारा यह मुकाम हासिल करने से पूरे परिवार में ख़ुशी का माहौल है। बतादें कि शहर के अमहिया मोहल्ले की रहने वाली आयशा अंसारी के पिता ऑटो चालक हैं। इसी से वह अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। काफी विपरीत परिस्थितियों में आयशा ने तैयारी की थी। उनके पास महंगी कोचिंग में जाने के लिए संसाधन नहीं थे, ऐसे में उसने खुद से मेहनत की और एमपीपीएससी की परीक्षा पास कर  2वी रैंक हासिल किया है।

बताया जा रहा है कि आयशा की प्रारंभिक शिक्षा शासकीय प्रवीण कुमारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई थी और उच्च शिक्षा उन्होंने आदर्श विज्ञान महाविद्यालय से हासिल की। उनके माता-पिता की शुरू से इच्छा थी कि बेटियां सिर्फ घर कम तक ही सीमित न रहे, बल्कि पढ़ लिखकर जीवन में कोई बेहतर मुकाम हासिल करें। माता-पिता की प्रेरणा से ही आयशा ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू की, इसके पूर्व भी उन्होंने दो बार परीक्षा दी, लेकिन उनको सफलता नहीं मिली। आखिर कार तीसरे प्रयास में वो सफल हो गईं। माता-पिता की प्रेरणा उन्होंने कड़ी मेहनत की और अंततः सफलता मिली। आज उनका चयन डिप्टी कलेक्टर के पद में हुआ है, जिससे सभी उनकी सराहना कर रहे है। माता-पिता की तो ख़ुशी का ठिकाना ही नहीं है।

आयशा अंसारी के मुताबिक ईमानदारी से की गई मेहनत जरूर सफलता दिलाती है। भले ही आपके पास सुविधा व संसाधनों का अभाव हो, लेकिन यदि आपने किसी मुकाम को हासिल करने का संकल्प ले लिया है और उसके लिए ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं तो निश्चित सफलता मिलेगी। उन्होंने बताया कि माता-पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की और खुद से परीक्षा की तैयारी कर सफलता हासिल की। 

Rewa News: धूमधाम से निकली भगवान रंगनाथ की बारात, उपमुख्यमंत्री ने पखारे चरण, दिव्यराज ने किया बारात का प्रस्थान

No comments

Monday, 13 January 2025

रीवा के प्रमुख धार्मिक स्थल लक्ष्मण बाग संस्थान में एक माह चलने वाले गोदम्बा उत्सव के 27वें दिन श्री गोदा रंगनाथ भगवान का बड़े ही धूमधाम से विवाह उत्सव संपन्न हुआ। इसके साथ ही आचार्य कृष्णकांत महाराज जी के मुखारविंद से चल रही श्रीमद भागवत महापुराण की कथा का समापन हुआ। श्री रंगनाथ भगवान महामृत्युंजय मंदिर किला परिसर पहुंचे जहां सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह के द्वारा श्री रंगनाथ भगवान का पूजन-अर्चन कर बारात का प्रस्थान किया गया।


गाजे-बाजे के साथ बारात लक्ष्मण बाग पहुंची है जहां प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने पहुंचकर श्री रंगनाथ भगवान को बग्घी से नीचे उतार कर उनके निजी स्थान पर विराजमान किया। साथ ही मां गोदम्बा की पूजा की और भगवान रंगनाथ के चरण पाखरे। आयोजन में श्री रंगनाथ भगवान का विधि विधान से जयमाल कर पांव पूजन के साथ बड़े ही धूमधाम विवाह संपन्न कराया गया। इसी अवसर पर आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भागवत प्रवक्ता पंडित बाला वेंकटेश शास्त्री, चिरहुला मंदिर के पुजारी सहित बड़ी संख्या गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। 



Rewa News: सोहागी पहाड़ पर हादसों को रोकने नवाचार, चालकों का मुंह धुलवाकर पिलाई जा रही चाय, प्रशासन नहीं ले रहा सुध

No comments

Thursday, 9 January 2025

रीवा-प्रयागराज हाईवे पर स्थित सोहागी पहाड़ पर सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने एक नई पहल की है। जिसके जरिये ना केवल नशे में धुत वाहन चालकों की जांच की जाती है, बल्कि लंबी दूरी से आने वालों को चाय पिलाकर उनकी ताजगी का ध्यान रखने की भी व्यवस्था की गई है। दरअसल सोहागी पहाड़ हर माह 15 से 20 हादसे होते हैं, जिनमें सबसे ज्यादा हादसे ट्रक पलटने से होते हैं। खासकर पहाड़ उतरते समय कई बार इन हादसों में लोग अपनी जान भी गवां देते हैं, विडंबना है कि इन हादसों को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। जिसके बाद पुलिस ने एसपी विवेक सिंह के निर्देश और एडीपीओ उदीत मिश्रा के मार्गदर्शन में सोहागी थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने नवाचार की शुरुआत की है।

सोहागी पुलिस ने पहाड़ पर एक पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किया है। यहां ट्रक चालकों का ब्रेथ एनालाइजर से शराब की जांच की जाती है, यदि कोई चालक शराब के नशे में पाया जाता है तो उसकी गाड़ी वहीं रोककर कार्यवाही की जाएगी। साथ ही लंबी दूरी से आने वाले वाहन चालकों का मुंह धुलवाकर उन्हें कुल्हड़ में चाय पिलाकर उनकी थकान दूर कर आगे के लिए रवाना किया जाता है, ताकि वे पहाड़ की ढलान पर सुरक्षित ढंग से वाहन चला सकें। इसके साथ ही पुलिस वाहन चालकों को पहाड़ के ढलान और सुरक्षा के बारे में भी जागरूक करेगी।

बता दें कि प्रयागराज में आगामी 13 जनवरी से महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। जिसमें देश के कोने-कोने से लाखों लोग गंगा स्नान करने प्रयागराज पहुंचेंगे, इसके बावजूद सोहागी पहाड़ की हालत में कोई सुधार नहीं किया गया है। ऐसे में सड़क हादसों की आशंका बनी रहती है। फिलहाल पुलिस ने एहतियात के तौर पर तैयारी शुरू कर दी है।



रीवा-गोविंदगढ़ के बीच जल्द दौड़ेगी ट्रेन, गोविंदगढ़ रेलवे स्टेशन के उद्घाटन की तैयारी, जानिए कौन करेगा शुभारम्भ

No comments

Monday, 25 November 2024

रीवा। गोविंदगढ़ रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अब अधिकारी इसके उद्घाटन की तैयारियों में लगे हुए हैं। ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना के तहत गोविंदगढ़ में रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य कराया गया है उक्त रेलवे स्टेशन के निर्माण में कई बाधाएं आई। स्थानीय लोगों का एक लंबा आंदोलन भी यहां पर चला। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला व सांसद जनार्दन मिश्रा के प्रयासों से सारी बाधाएं दूर हुई। अब रेलवे स्टेशन पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है यहां पर दो प्लेटफॉर्म बनवाए गए हैं और उनके बीच पैदल यात्रियों के लिए ब्रिज भी बनवाया गया है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए टिकट काउंटर भी बनवाया गया है ताकि लोग आसानी से अपनी यात्रा यहां पर टिकट लेकर शुरू कर सके। वीडिओ में देखिये पूरा रेलवे स्टेशन -


गोविंदगढ़ रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन का 30 नवंबर को रेलवे द्वारा उद्घाटन कराने का प्रयास किया जा रहा है। अभी यहां पर कौन-कौन सी ट्रेन आएंगी इसका शेड्यूल रेलवे द्वारा जारी नहीं किया गया है। माना यह जा रहा है किरीवा तक आने वाली कुछ ट्रेनों का विस्तार गोविंदगढ़ तक किया जा सकता है। गोविंदगढ़ रेलवे स्टेशन रीवा जिले का अब तीसरा स्टेशन बनने जा रहा है।

रीवा-गोविंदगढ़ के बीच जल्द ट्रेन दौड़ने वाली है डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला व सांसद जनार्दन मिश्रा के प्रयासों से गोविंदगढ़ रेलवे स्टेशन का काम पूरा हो चुका है रेलवे द्वारा 30 नवंबर को इस रेलवे स्टेशन का उद्घाटन प्रस्तावित किया गया है जिसका उद्घाटन डिप्टी सीएम करेंगे। आपको बता दें कि इस रेलवे लाइन का इंतजार काफी समय से रीवा जिले के लोग कर रहे थे। इससे गोविंदगढ़ के लोगों को रेलवे सुविधाओं का लाभ मिलेगा। हालांकि रीवा-गोविंदगढ़ के बीच कौन-कौन सी ट्रेन चलेंगी यह अभी तक रेलवे द्वारा शेड्यूल जारी नहीं किया गया है लेकिन माना यह जा रहा है कि रीवा तक आने वाली ट्रेनों को गोविंदगढ़ तक बढ़ाया जा सकता है। 

रीवा में होने वाले रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों की हुई बैठक, निगमायुक्त ने बताई प्लानिंग

No comments

Monday, 21 October 2024


रीवा में 23 अक्टूबर को आयोजित होने वाले रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें पूरे कार्यक्रम के रोड मैप और तैयारियों की समीक्षा की गई। इस संबंध में निगमायुक्त सौरभ सोनवड़े ने बताया कि रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के लिए क्या कैसी व्यवस्था रहेगी उसके संबंध में बैठक की गई है।



रीवा में एशिया के सबसे लंबे आदमी को देख हैरान रह गए लोग, सेल्फी लेने उमड़ पड़े लोग, देखें video

No comments

रीवा में एशिया के सबसे लंबे आदमी को देख कर लोग हैरान रह गए। दरअसल उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह रीवा किला स्थित महामृत्युंजय मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। जहां उनके कद को देखकर लोग पहले तो अचरज में पड़ गए, फिर उनके साथ सेल्फी लेने लगे। बतादें कि धर्मेंद्र सिंह को उनके कद की वजह से शोहरत मिली है। उनका नाम गिनीज बुक रिकॉर्ड में भी दर्ज करा चुके है।



सबसे लंबे आदमी को देख कर लोग हैरान हो गए। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह रीवा किला स्थित महामृत्युंजय मंदिर पहुंचे थे। जहां उनके कद को देखकर लोग पहले तो अचरज भरी नजरों से उन्हें देखने लगे। फिर बिना समय गवाए उनके साथ सेल्फी लेने लगे। दरअसल धर्मेंद्र सिंह को उनके कद-काठी के चलते शोहरत मिली है। उनकी इसी खासियत की वजह से उनका नाम गिनीज बुक रिकॉर्ड में भी दर्ज करा चुके है।


Rewa News: कला उत्सव में किफायती दाम पर उपलब्ध हैं रेडीमेड कपड़े, ज्वेलरी, होम डेकोर, खिलौनें सहित पूजा-पाठ से संबंधित सामग्री

No comments

Sunday, 6 October 2024

रीवा में स्थानीय कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में लक्ष्मी एजुकेशन एंड ट्रेनिंग सोसायटी दो दिवसीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ शनिवार 5 अक्टूबर को सांसद जनार्दन मिश्रा ने किया। कला उत्सव में हाथ से बनी विभिन्न सामग्रियों के स्टॉल लगाए गए हैं। जिसमें आगामी त्योहारों दशहरा, दीवाली और करवा चौथ से संबंधित सामग्रियां बिक्री के लिए रखी गई हैं। विभिन्न स्टॉलों में विविध वस्तुओं, रेडीमेड कपड़े, ज्वेलरी, होम डेकोर, खिलौनें सहित पूजा-पाठ से संबंधित सामग्री बेहद ही किफायती दाम पर उपलब्ध है। मुख्य अतिथि सांसद जनार्दन मिश्रा ने विभिन्न स्टॉलों में जाकर महिला उद्यामियों से बात की साथ ही उनके उत्पादों के बारे में जानकारी ली। सोसायटी की सचिव सोनाली श्रीवास्तव के मुताबिक पिछले चार सालों से ये आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में महिला उद्यामियों को प्राथमिकता दी गई है। देखिये एक झकल इस वीडिओ में -


गौरव दिवस पर जन-गण-मन से गूंज उठा मैहर, एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में हुआ दर्ज, देखिये वीडियो

No comments

Saturday, 5 October 2024


मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी मैहर में इन दिनों नवरात्रि के अवसर पर धर्म और भक्तिभाव से सरावोर है। इस बीच मैहर नगरी शनिवार सुबह देश भक्ति के रंग में भी डूबी नजर आई। अवसर था मैहर के गौरव दिवस का, इस मौके पर जिले के 12 हजार से अधिक स्कूली विद्यार्थियों ने उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम में एकत्र होकर सामूहिक राष्ट्रगान किया। इतनी बड़ी संख्या में सामूहिक तौर पर एक साथ राष्ट्र गान का गायन कर इन विद्यार्थियों ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में मैहर गौरव दिवस के इस आयोजन और तारीख को रिकॉर्ड के तौर पर दर्ज करा दिया।


5 किमी लंबी चुनार यात्रा निकाली गई
इसके साथ ही गौरव दिवस पर 5 किमी लंबी चुनार यात्रा निकाली गई। जिसकी शुरुआत वेदमंत्रों के साथ हुई। यात्रा के बाद 2 हजार मीटर लंबी चुनरी मा शारदा के चरणों में समर्पित की गई। इस चुनार यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।


Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved