दो दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव, परिजनों ने लगाया जाम, पुलिस पर फेंके पत्थर

Saturday, 17 September 2022

/ by BM Dwivedi

रीवा शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के लखौरी बाग तालाब में लापता युवक का शव बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस के अनुसार युवक दो दिन से लापता था। शव मिलने की सूचना परिजनों को दी गई जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने हंगामा कर दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाते हुए चोरहटा-रतहरा रोड पर जाम लगा दिया। इसके बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समझाइश देते हुए जाम खुलवाया। इस दैरान बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस बाल को देख कर परिजन भड़क गए और पुलिस पर पत्थर भी फेंका। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए यातायात को बहाल कराया। बताया गया है कि शनिवार की सुबह 7 बजे लखौरी बाग तालाब में एक युवक की लाश मिली। मृतक की शिनाख्त अरविंद पटेल निवासी टेकुआ गांव थाना चोरहटा के रूप में हुई। एफएसएल टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्य के आधार पर पुलिस हादसा मान रही है। 

वहीं परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों को पकड़े की मांग पर बवाल मचा रहे थे। हालांकि मौत की असली वहज पीएम रिपोर्ट में सामने आएगी। परिजनों ने प्रदर्शन करते हुए ं शव रखकर जाम किए थे। प्रदर्शन कारियों का कहना था कि मृतक अरविंद पटेल के हत्यारों को गिरफ्तारी की जाए। जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर वितर करने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने पत्थर बाजी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए जाम खुलवाया है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved