केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने की घोषणा
साल 2022 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस संबंध में जानकारी साझा की है। बताया जा रहा है कि 30 सितंबर को यह अवॉर्ड प्रदान आशा पारेख को दिया जाएगा। हिंदी सिनेमा के लिए उनके द्वारा दिए गए अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री इसकी घोषणा की है।इसे भी पढ़ें : 450 साल पहले स्वयं स्थापित हुईं थी मां कालिका, रानी तालाब मंदिर की जानिए पूरी गाथा
90 से भी ज्यादा फिल्मों में कर चुकीं अभिनय
अभिनेत्री आशा पारेख ने 90 से भी ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। उन्होंने अभिनय के अलावा प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के रूम में भी काम किया है। साल 1992 में उन्हें पद्म श्री सम्मान भी मिल चुका है। इसके अलावा उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं। फिल्म कटी पतंग के लिए उन्हें 1971 में फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार मिला था।
कृपया खबर पढ़ने के बाद शेयर करना न भूलें। Please share after reading the news.
No comments
Post a Comment