परिणीति चोपड़ा की राघव चड्ढा से होने जा रही शादी! AAP सांसद ने ट्विटर पर दोनों को दी बधाई

Tuesday, 28 March 2023

/ by BM Dwivedi

Parineeti Chopra is going to marry Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (AAP) के युवा नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के रिश्तों को लेकर अटकलों के बीच अब लगभग  कंफर्म हो गया है कि दोनों शादी करने जा रहे हैं। दरअसल AAP के राज्य सभा सांसद संजीव अरोड़ा ने दोनों को बधाई दी है। बतादें कि यह पहली बार है जब किसी AAP नेता ने दोनों के बीच रिश्ते को स्वीकार किया है। इससे पूर्व खुद राघव चड्ढा भी सवालों को टालते हुए कहा था कि उनसे परिणीति नहीं राजनीति के संबंध में सवाल किए जाएं।

Also Readमहिला ने पति को दूसरी लड़कियों से संबंध बनाने की दे राखी है खुली छूट, हैरान कर देगी वजह

ट्विटर पर दोनों को दी बधाई 

मंगलवार को संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) ने ट्विटर पर दोनों को बधाई देते हुए लिखा, 'मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को हृदय से बधाई देता हूं। उनका साथ प्यार और आनंद की प्रचुरता से पूर्ण हो। बहुत शुभकामनाएं।' सांसद द्वारा किये गए इस ट्वीट के बाद इनके रिश्ते को लेकर लगाई जा रही अटकलों को काफी बल मिल गया है। बतादें कि राघव चड्ढा और परिणीति के रिश्तों को लेकर उस समय चर्चा उठी थी जब दोनों ने हाल ही में लंच और डिनर करते साथ दिखे थे। 

Also Readसकीना का इतना बोल्ड लुक देख उड़ जाएगी तारा सिंह की रातों की नींद!, आपभी देखिये वीडिओ

दोनों के बीच है पुरानी दोस्ती 

बतादें कि राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)  की दोस्ती काफी पुरानी है। दोनों यूके में पढ़ाई के दौरान से एक दूसरे को जानते हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में दोनों के परिवारों की आपस में मुलाकात भी हुई है। दोनों की  जल्द ही सगाई हो होने की चर्चा है। शादी की अटकलों को उस वक्त और भी बल मिला था जब परिणीति चोपड़ा को मशहूर फैशन डजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर देखा गया। सोशल मीडिया पर यूजर्स पूछ रहे थे कि क्या शादी के लिए कपड़े डिजाइन कराने परिणीति उनके घर पहुंचीं हैं।


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved