कटनी में लुटेरों ने डेयरी संचालक की हत्या कर 1 करोड़ से अधिक का माल किया पार, पत्नी और बेटा पर भी किया हमला

Wednesday, 5 July 2023

/ by BM Dwivedi

कटनी. मध्यप्रदेश के कटनी में लूट के इरादे से डेयरी संचालक के घर घुसे हथियारबंद बदमाशों ने दंपती और बेटे को बंधक बना लिया। और चाकू से हमले किए। गंभीर चोट आने से डेयरी संचालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं बेटा और पत्नी गंभीर घायल हैं। बदमाश नकदी और एक करोड़ के गहने-जेवर ले गए। पुलिस ने हत्या व सशस्त्र डकैती का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के संतनगर निवासी मनीष शर्मा (46) डेयरी के साथ शेयर मार्केट का भी काम भी करते थे। वे पत्नी पूनम (40) और बेटे सत्य (14) के साथ आधारकाप में रहते थे। देर रात बदमाश घर के पीछे से भीतर घुसे और पूरे परिवार को बंधक बना लिया। नकदी व सोने-चांदी के जेवर के लिए बदमाशों ने दंपती और उनके बेटे को अमानवीय यातनाएं देते हुए चाकू से हमला किया। तीनों घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।

वारदात के बाद खून से लथपथ बेटा सत्य रात पौने तीन बजे घर से बाहर निकला। पड़ोसियों को जगाकर घटना के बारे में बताया। रात में ही पुलिस को सूचना दी तो टीआइ अजय सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी मनोज केडिया ने बताया कि आरोपियों पर लूट का मामला दर्ज कर उनका पता लगा रहे हैं।


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved