Rewa News: केशरवानी समाज ने मनाया महर्षि कश्यम जयंती समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समा

Monday, 9 September 2024

/ by BM Dwivedi

रहिये अपडेट, रीवा। केसरवानी समाज द्वारा महर्षि कश्यय जयंती समारोह एकता पर्व के रूप मे कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में मनाया गया। सुबह महर्षि कश्यप की पूजा अर्चना के बाद शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। केसरवानी तरुण सभा टीम के साथ राहुल गुप्ता, अक्षय गुप्ता, अर्पित गुप्ता एव पंकज गुप्ता के नेतृत्व में शोभायात्रा कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम से निकाल कर अमहिया, शिल्पी प्लाजा, कोठी रोड, कालेज चौराहा होते हुए ऑडिटोरियम में आकर समाप्त हुई। शोभायात्र में बैण्ड बाजे के साथ भारी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल रहे। 

उप मुख्यमंत्री हुये शामिल

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल रहे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल को सम्मान स्वरूप राधा कृष्ण की प्रतिमा भेंट की गई। शुक्ल ने कहा कि इस समाज की भूमिका देश के विकास में अहम है। उन्होंने आयोजक मंडल को बधाई देते हुए कहा कि देश में अनेक जाति, धर्म व भाषाओं के लोग रहते हैं फिर भी एकता कायम है इसका कारण इस तरह के आयोजन हैं। समाज के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र, श्रीफल एवं मोती की माला भेंटकर सम्मान किया गया। इस मौके पर प्रो. आरपी गुप्ता द्वारा महर्षि कश्यप एवं समाज के बारे में विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया तथा अतिथियों सामाजिक पत्रिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में अनिल केसरी, नगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्त, शंकरलाल गुप्ता, उपदेश पंसारी, पवन गुप्ता, धीरेन्द्र गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। तरूण ग्रुप प्रयागराज से आये कलाकारों द्वारा राजाराम की आरती, हनुमान वंदना, भस्म आरती, राधाकृष्ण की फूलों की होली जैसे मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान वन्दना गुप्ता के निर्देशन में नीलम गुप्ता, सुनयना गुप्ता, रिंकी गुप्ता, उपासना गुप्ता, प्रीति गुप्ता, ज्योती गुप्ता, मनीषा गुप्ता, डाली गुप्ता, मीनाली गुप्ता, रिद्धिमा गुप्ता, दिव्या गुप्ता की नृत्य प्रस्तुति ने सराहनीय रही। 

इन्हें किया गया सम्मानित 

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए बच्चों एवं समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, कल्पना गुप्त, अतुल जैन, सामग्री गुप्ता, नरेन्द्र गुप्ता, अतुल अग्रवाल, शंकरलाल, रतन लाल, आरती गुप्ता, ज्योति गुप्ता, सुदामा लाल गुप्ता, माया देवी गुप्ता, डॉ. कार्तिक गुप्ता, डॉ. श्रेयांसि गुप्ता, अमन गुप्त, वरुण गुप्ता,  स्नेहलता गुप्ता, पंकज गुप्ता, तुषार गुप्ता, आकांक्षा गुप्ता, अथर्व गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, दर्शिका गुप्ता, सृष्टि गुप्ता, अलंकुत गुप्ता,  कनिष्का गुप्ता, स्नेहा गुता का सम्मान किया गया।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved