एकादशी पर गंगा स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। जिसे देखते हुए एमपी-यूपी बॉर्डर पर प्रशासन ने वाहनों को रोक दिया, जिससे करीब 20 किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। हालांकि धीरे-धीरे वाहनों को छोड़कर, प्रशासन उन्हें प्रयागराज के लिए रवाना कर रहा है। प्रयागराज में भीड़ बढ़ने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया, शुक्रवार को ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच गए थे। महज 6 घंटे के अंतराल में ही सोहागी टोल प्लाजा से करीब 14000 वाहन प्रयागराज के लिए निकले थे।
भीड़ बढ़ने के बाद एमपी में वाहनों को रोकने के आदेश जारी हुए, जिसके बाद पुलिस ने तड़के करीब 3 बजे से बॉर्डर में वाहन को रोक दिया गया, जिससे सुबह होने तक करीब 20 किलोमीटर का लंबा जाम लग गया।बताया जा रहा है कि जब प्रयागराज में भीड़ कम होगी उसके बाद एमपी से वाहनों को रवाना किया जाएगा। हालांकि प्रशासन ने रैन बसेरा सहित अन्य स्थानों में श्रद्धालुओं के रुकने और भोजन की व्यवस्था करवाई है ताकि उन्हें कोई दिक्कत न हो। बतादें कि प्रयागराज में गंगा स्नान करने के लिए दूसरे प्रांतों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, ऐसे में भीड़ बढ़ने की वजह से एमपी में वाहनों को रोका गया है।


No comments
Post a Comment