रीवा में दो दिन पूर्व पत्थरों से कुचलकर हुई युवक की अंधी हत्या का सामने आया लाइव वीडियो

Saturday, 8 February 2025

/ by BM Dwivedi

रीवा में दो दिन पूर्व पत्थरों से कुचलकर हुई युवक की अंधी हत्या का एक लाइव वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपी ने सड़क के बीचोबीच इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। सड़क के बीच बने डिवाइडर में युवक की हत्या के बाद उसकी लाश को घसीट कर सड़क के किनारे ले गया और फिर उसकी पहचान मिटाने के लिए चेहरे को पत्थरों से कुचल दिया। और फिर एक बस में सवार होकर मौके से फरार हो गया। बतादें कि गुरुवार को शहर के ट्रांसपोर्ट नगर में अज्ञात व्यक्ति का पत्थरों से कुचला हुआ शव मिलने से हड़क मच गया था। पुलिस ने मृतक की पहचान मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम देवमौहारी कटरा निवासी अरविंद कुमार सिंह के रूप में की है। हत्याकांड का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अब आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश करने में जुटी हुई है।

हत्याकांड का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसमें आरोपी और मृतक घटना से पूर्व एक साथ थे। आरोपी और मृतक दोनों सड़क के डिवाइडर में बैठकर एक दूसरे से बात करते नजर आ रहे हैं इसी दौरान किसी बात को लेकर आरोपी युवक के साथ मारपीट करते हुए उसे सड़क पर पटक दिया। और उसके बाद उसे घसीटते हुए सड़क के किनारे ले जाकर उसकी हत्या कर देता है। वहीं हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भागता भी नजर आया, जो घटना के बाद एक बस में सवार होकर मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे हत्याकांड का सच तो सामने आ गया है, लेकिन आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। आरोपी की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved