धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस, पार्टी कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण, बंटी मिठाई

Monday, 7 April 2025

/ by BM Dwivedi

रीवा. भाजपा कार्यालय अटल कुन्ज में जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता ने ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत की। साथ ही प्रकाश पर्व मनाया गया, इसके बाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल रहे। वहीं जनसंघ के समय से पार्टी के लिए कार्य कर रहे पूर्व महापौर राजेन्द्र ताम्रकार एवं राजभान सिंह का सम्मान किया गया।

संगोष्ठी में उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। आज हमारा एक-एक कार्यकर्ता बूथ से लेकर घर तक स्थापना दिवस मना रहा है। शुक्ल ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के योगदान को कभी नहीं भूलेगी। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष  गुप्ता ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस व रामनवमी की बधाई दी। इस मौके पर सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि देश, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रगति के नये आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संघर्षों के बारे में भी कार्यकर्ताओं को बताया और जनसंघ के गठन एवं उसके इतिहास के बारे में विस्तृत चर्चा की।  कार्यक्रम में  पूर्व सांसद देवराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, विधायकनरेन्द्र प्रजापति, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, ममता गुप्ता, अशोक सिंह गहरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश्वर सिंह, जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर पटेल, विवेक गौतम, सत्यप्रकाश पाण्डेय जयन्त खन्ना, कल्पना श्रीवास्तव, मनीषा पाठक, रिपुदमन सिंह, परमजीत सिंह डंग सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मोजूद रहे। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved