Mauganj News: मऊगंज में ट्रैक्टर का पहिया निकलने से ट्राली पलटी, एक की गई जान, 30 लोग थे सवार

Wednesday, 9 April 2025

/ by BM Dwivedi

मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र अंतर्गत हसलो गांव के समीप ट्रैक्टर का पहिया निकल जाने से ट्राली पलट गई, जिससे उसमें सवार 18 लोग घायल हो गए। इनमे से एक की मौत हो गई, जबकि 11 घायलों को रीवा रेफर किए गया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि नई गढ़ी थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव से देवी पूजा कर ग्रामीण मनगवां थाना क्षेत्र के समान गांव जा रहे थे। तभी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली हसलो गांव के समीप पलट गई। घटना के दौरान ट्रॉली में 30 लोग सवार थे, जिसमें से 18 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें नईगढ़ अस्पताल लाया गया। घायलों में से 11 लोगों को गंभीर हालत में देर रात संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि शिवानी साकेत पिता मोहन लाल साकेत उम्र 18 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतका के शव को सीएचसी नईगढ़ी के मर्चुरी में रखा दिया गया था, जिसकी बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया। जबकि अन्य घायलों के परिजन अपनी सुविधा के अनुसार निजी अस्पतालों में उपचार कराकर घर चले गए। घटना की जानकारी होते ही तहसीलदार मणिराज सिंह बागरी अस्पताल पहुंचे और मरीजों के उपचार का जायजा लिया।

हादसे में ये हुए घायल

  1. निशा साकेत पिता लालजी साकेत उम्र 17 वर्ष निवासी समान थाना मनगवां
  2. सीमा साकेत पति सुरेश साकेत उम्र 45 वर्ष निवासी समान थाना मनगवां
  3. राहुल साकेत पिता जानकी साकेत उम्र 37 वर्ष निवासी टिकरी 37 थाना मनगवां
  4. सुधा साकेत पिता बुद्ध से साकेत उम्र 17 वर्ष भलुहई थाना गढ़
  5. खुशी कोल पिता लालू कोल उम्र 13 वर्ष निवासी समान
  6. छोटेलाल साकेत 50 वर्ष निवासी सोनवर्षा लालगांव
  7. भोला साकेत पिता सहदेव साकेत 65 वर्ष निवासी भलुहई थाना गढ़
  8. समय लाल साकेत पिता जोरई साकेत 70 वर्ष निवासी समान
  9. कुरुषा प्रजापति पिता ललऊ प्रजापति उम्र 17 वर्ष निवासी समान
  10. लिलिआ प्रजापति पिता दौलत प्रजापति 17 वर्ष पुरवा
  11. राजमणि साकेत उम्र 70 वर्ष निवासी भलुहई थाना गढ़
  12. लव कुश साकेत सुमंत साकेत उम्र 16 वर्ष अमिलिया थाना गढ़
  13. अमृता साकेत पिता राकेश साकेत उम्र 10 वर्ष निवासी टिकरी 37 मनगवां
  14. विवेक साकेत पिता राकेश साकेत उम्र 8 वर्ष निवासी टिकरी37
  15. रोमा साकेत पति राकेश साकेत उम्र 30 वर्ष निवासी टिकरी 37
  16. आरती प्रजापति पिता गोविंद प्रजापति उम्र 13 वर्ष समान
  17. राकेश साकेत पिता मोहन लाल साकेत उम्र 32 वर्ष निवासी सामान टिकरी मंगला

इन्हें SGMH किया गया रेफर

  1. सीमा साकेत पति सुरेश साकेत उम्र 45 वर्ष निवासी समान थाना मनगवां
  2. सुधा साकेत पिता बुद्ध से साकेत उम्र 17 वर्ष भलुहई थाना गढ़
  3. निशा साकेत पिता लालजी साकेत उम्र 17 वर्ष निवासी समान
  4. छोटेलाल साकेत 50 वर्ष निवासी सोनवर्षा लालगांव
  5. राजमणि साकेत उम्र 70 वर्ष निवासी भलुहई थाना गढ़
  6. भोला साकेत पिता सहदेव साकेत 65 वर्ष निवासी भलुहई थाना गढ़
  7. आरती प्रजापति पिता गोविंद प्रजापति उम्र 13 वर्ष समान
  8. खुशी कोल पिता लालू कोल उम्र 13 वर्ष निवासी समान
  9. कुरुषा प्रजापति पिता ललऊ प्रजापति उम्र 17 वर्ष निवासी समान
  10. लिलिआ प्रजापति पिता दौलत प्रजापति 17 वर्ष पुरवा
  11. समय लाल साकेत पिता जोरई साकेत 70 वर्ष निवासी समान

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved