GMH रीवा में मां का इलाज कराने आई किशोरी से दरिंदगी के मामले में अहम खुलासा, जानिए पूरी घटना

Thursday, 12 June 2025

/ by BM Dwivedi

Cruelty to a girl who came to GMH Rewa for her mother's treatment: रीवा. गांधी स्मृति चिकित्सालय [GMH] के नाक कान गला रोग विभाग में अपनी मां का इलाज करवा रही किशोरी के साथ दरिंदगी के मामले में बुधवार को बड़ा खुलासा हुआ। पीड़िता ने बयान में अपने साथ बलात्कार की जानकारी दी है। किशोरी के मुताबिक उसने भर्ती पर्ची में अपना नबर लिखवाया था जिसे वार्ड ब्वाय महेन्द्र तिवारी ने ले लिया। इसके बाद उसकी स्टेटस से फोटो निकालकर उसने एडिट किया और उसके आधार पर उसको ब्लैकमेल कर रहा था। वह उससे मिलने के लिए बुला रहा था। जब उसने मना किया तो फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। उस दिन उसका गला दर्द कर रहा था जिस पर उसने दो गोलियां उसको दी थी जिसको खाने के बाद काफी नशा हुआ था। रात को एक बजे उसने मिलने के लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के पास बुलाया और न आने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी थी। उसके दबाव में वह वहां गई थी। आरोपी उसका मुंह दबाकर जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगा। तभी किसी का अस्पताल से फोन हमारे लिए आया था जिस पर उसने फोन काट दिया। मुंह दबाकर आरोपी अपने कमरे में ले गया जहां उसके साथ बलात्कार किया है। उसके तीन अन्य साथी भी वहां पर थे। फिर उसको मंदिर के पास छोड़कर फरार हो गए। उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी थी लेकिन पुलिस ने दूसरी कार्रवाई की है। न्यायालय में भी उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया है। वहीं बुधवार को पुलिस ने उसके साथ छेड़खानी खुलासा किया।


पुलिस ने खुलासे में बताया छेड़खानी हुई
पूरे मामले का बुधवार को कंट्रोल रूम में पुलिस ने खुलासा किया। बताया कि किशोरी मां का इलाज कराने अस्पताल आई थी, जहां उसकी पहचान अटेंडर महेन्द्र तिवारी से हुई। वह उस मिलने का दबाव डाल रहा था, घटना की रात जब उसकी मां वार्ड में सो गई, तब महेन्द्र के बुलाने पर किशोरी सुपर स्पेशियलिटी की ओर जाने लगी। वहां महेन्द्र उसे मिल गया और हाथ पकड़कर घर ले जाने की कोशिश करने लगा। तभी किसी अस्पताल कर्मचारी ने महेन्द्र को फोन कर सूचना दी कि लड़की को परिजन ढूंढ़ रहे हैं। घबराकर महेन्द्र ने लडक़ी को वापस जाने को बोल दिया। जब वह लौट रही थी तो रास्ते में बाइक से गुजरे दो युवकों ने उसके साथ अश्लील हरकत की। किसी तरह वहां से वह अस्पताल चौराहा हनुमान मंदिर के पास पहुंची जहां चक्कर खाकर गिर गई। इस दौरान उसकी मां और भाई ढूंढते हुए वहां पहुंच गए जो उसे अस्पताल तक लेकर आए और वार्ड में भर्ती कराया।

बार्ड बॉय गिरतार, दो आरोपियों की पहचान नहीं
मामले में पुलिस ने आरोपी महेन्द्र तिवारी के खिलाफ गलत नीयत से से बुलाने पर अपहरण और छेड़खानी का मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरतार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। किशोरी के साथ रास्ते में छेड़खानी करने वाले बाइक सवार दो युवकों पर केस दर्ज किया गया है जिनकी सीसीटीवी कैमरे की मदद से पहचान के प्रयास किए जा रहे है।


डॉक्टरों की टीम ने किया मेडिकल
किशोरी के साथ गैंगरेप की जानकारी सामने आ रही थी। अमहिया पुलिस कुसमी से किशोरी को रीवा लेकर आई। पुलिस ने पीड़िता के बयान कराने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल में डाक्टरों की टीम से करवाया। हालांकि अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

किशोरी के बयान में वार्ड ब्वाय द्वारा बुलाने और लौटते समय दो युवकों द्वारा छेडख़ानी की बात सामने आई है। आरोपी महेन्द्र को गिरतार कर लिया गया है। अन्य की पहचान की जा रही है। विवेक सिंह, एसपी रीवा

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved