Rewa News : रीवा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे छात्र की ट्रक से कुचलकर मौ#त

Thursday, 15 January 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र स्थित रतहरा में आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें घर से पैदल स्कूल जा रहे कक्षा चौथी के 10 वर्षीय छात्र रुद्र त्रिपाठी की तेज रफ्तार ट्रक ने कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। रुद्र रोजाना की तरह अपनी बड़ी बहन के साथ भारती हायर सेकेंडरी स्कूल रतहरा जा रहे थे। हादसे के दौरान दोनों भाई-बहन सड़क पार कर रहे थे, तभी रॉन्ग साइड से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उन पर चढ़ गया। ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में रुद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बहन बाल-बाल बच गई। 

प्रत्यक्षदर्शियों और परिवार के अनुसार, ट्रक रॉंग साइड में बहुत तेज गति में था और डिवाइडर में घुस गया। हादसे के बाद ट्रक में धुआं निकला, लेकिन आग नहीं लगी। ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस पहुंची और शव को संजय गांधी अस्पताल ले जाकर पंचनामा और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की। ट्रक को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। हादसे से परिवार में मातम का माहौल है, परिजनों की रो-रोकर हालत बिगड़ गई है। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved