Rewa News : रीवा रेलवे स्टेशन परिसर में नो पार्किंग पर खड़े वाहन से वसूला जाएगा दुगना चार्ज

Sunday, 11 January 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा रेलवे स्टेशन परिसर में वाहनों की बेहतर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। यहां निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने पर अब दुगना पार्किंग किराया वसूल किया जाएगा। इस संबंध में रेलवे ने स्पष्ट आदेश जारी कर दिए हैं, जिसका उद्देश्य परिसर में अराजकता, ट्रैफिक जाम और यात्रियों को होने वाली असुविधा को दूर करना है। स्टेशन पर ऑटो, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं। 

वर्तमान में दोपहिया वाहन के लिए सामान्य पार्किंग शुल्क ₹11 और चारपहिया के लिए ₹23 है। हालांकि, यदि कोई वाहन नो पार्किंग जोन जैसे मुख्य रोड, गेट के सामने या प्रतिबंधित क्षेत्र में खड़ा पाया जाता है, तो ठेकेदार के कर्मचारी दुगना चार्ज वसूलेंगे। खासकर ऑटो चालकों की वजह से परिसर में सबसे अधिक समस्या उत्पन्न हो रही है। ट्रेन आने पर ऑटो वाले मुख्य रोड और गेट के सामने खड़े हो जाते हैं, जिससे जाम लग जाता है और यात्रियों को निकलने में कठिनाई होती है। यह क्षेत्र शहर के बीचों-बीच होने के कारण आरपीएफ और जीआरपी पुलिस द्वारा भी नियमित निगरानी की जा रही है, लेकिन अब ठेकेदार कर्मचारी सीधे दुगना चार्ज वसूलकर अनुशासन बनाए रखेंगे।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved