बताया गया है कि अनीता पत्नी श्रीलाल प्रजापति (30) रक्षाबंधन पर अपने मायके आई हुई थी और त्यौहार के बाद ससुराल जा रही थी साथ में उसके दो बच्चे भी थे। अनीता का देगुवां गूजर थाना धीरपुरा में मायक और कैथी छीमक डबरा में ससुराल है। उसका भाई बलवीर पुत्र कल्याण सिंह प्रजापति (40) अमिता को भांजे और भांजी के साथ छोडऩे कैथी छीमक जा रहा था। चारों लोग बाइक में सवार थे। और हंसी-खुशी जा रहे थे, बाइक जैसे ही गोराघाट पुल के नीचे पहुंचे तभी वहां से गुजर रहे एक तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक यूपी 63 - एटी - 1411 के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना दोपहर करीब 12.20 बजे की बताई जा रही है। हुई। इस हादसे में अनीता और उसके दोनों बच्चों शिवराज (7) और पुत्री अमिता(11) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बलवीर को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
कृपया खबर पढ़ने के बाद शेयर करना न भूलें। Please share after reading the news.
एक हादसे में मां के साथ हमेशा के लिए चुप हो गई बच्चों की किलकारी
मध्यप्रदेश के दतिया जिले में रविवार एक बहुत ही दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें मां सहित दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई। रक्षाबंध के त्यौहार में मायके आई महिला अपने ससुराल लौट रही थी। उसका भाई बाइक से उसे पहुंचाने जा रहा था। तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
0000000000
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments
Post a Comment