नवरात्रि में मैहर की मां शारदा की आरती के करिये दर्शन, जानिए माता के चमत्कार

Saturday, 1 October 2022

/ by BM Dwivedi

 

मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर में त्रिकूट पर्वत की ऊंची चोटी पर भव्य मंदिर में मां शारदा विराजमान हैं। मां शारदा के इस पावन धाम से जुड़े कई चमत्कार और धार्मिक इतिहास हैं। मां शारदा का यह शक्तिपीठ चमत्कारों से भरा है। जहां पुजारी द्वारा की जाने वाली प्रतिदिन की आरती से पहले ही कोई अदृश्य रूप में मां के चरणों में फूल-माला चढ़ा देता है।  वैसे तो माता के दरबार में रोजाना ही बढ़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं। लेकिन नवरात्रि के दिनों में यहां भक्तों का सैलाब उमड़ता है। आप भी देखिए नवरात्रि में मां की आरती का ये वीडियो..





पौराणिक मान्यता है कि मां सती के अंग जहां-जहां पर गिरे थे, वहां-वहां मां एक शक्तिपीठ स्थापित हुआ है। इन 51 शक्तिपीठों में से एक है मैहर धाम। यह धाम मध्य प्रदेश के मैहर में त्रिकूट पर्वत की चोटी पर है। कहा जाता है कि यहां मां के गले का हार गिरा था, इसलिए इस जगह का नाम भी मैहर पड़ा है।

इसे भी देखें : मां अष्टभुजा का दरबार, जहां बलि के बाद पुन: जीवित हो जाता है बकरा, मां के स्वप्न देने पर बनवाया गया था मंदिर
माता यहां मां शारदा के भव्य और सुंदर रूप में विराजमान हैं। मां शारदा देवी का यह मंदिर अपने चमत्कारों के लिए देश-दुनिया में विख्यात है। मां के दरबार में माथा टेकने से भक्तों के सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं।

 कृपया खबर पढ़ने के बाद शेयर करना न भूलें। Please share after reading the news.





No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved