विवि थाने के अनंतपुर मोड़ के समीप हुई घटना, आरोपियों को तलाश रही पुलिस
मध्य प्रदेश के रीवा शहर में सरेराह चार आरोपियों ने एक अधिवक्ता के साथ जमकर मारपीट की है। जिससे वे घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय थाने के इटोरा गांव निवासी अधिवक्ता रामजी पटेल प्रतिदिन की तरह मंगलवार की शाम वे न्यायालय से काम खत्म करके अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे अनंतपुर मोड़ के समीप पहुंचे तभी चार बदमाशों ने उनको रोक लिया और विवाद करने लगे। उन्होंने आरोपियों को समझाइश देकर शांत करने की कोशिश की तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। उनको जमकर पीटा जिसमें वे घायल हो गए। स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र होते देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए भिजवाया अस्पताल
इस दौरान पीछे से आ रहे दूसरे अधिवक्ता साथियों ने उनको उठाया थाने लेकर आए। उनको चोट होने की वजह से पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया। अधिवक्ता के शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने किस बात को लेकर अधिवक्ता पर हमला किया है इसका पुलिस पता लगा रही है। थाना प्रभारी विद्यावरिधि तिवारी ने बताया कि अधिवक्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की जल्द पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

No comments
Post a Comment