कांग्रेसी नेताओं ने भ्रष्टाचार की पोल खोलते हुये भाजपा पर किया पलटवार
रीवा। भारतीय जनता पार्टी अपने आदर्श औ नीति के नाम से जानी जाती है। एक ओर प्रदेश के मुखिया अपने सरकारी तंत्र को कह रहे है कि भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं किया जायेगा। ऐसे कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाओ, वहीं दूसरी ओर भाजपा के माननीय लोग पार्टी में भ्रष्टाचारियों को शामिल करने की होड़ मचाये हुये है। मजे की बात तो यह है कि ऐसे भ्रष्टाचारी जो कांग्रेस का लिबादा ओढ़ कर भ्रष्टाचार को अंजाम दिये हैं। सोमवार के दिन त्योथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी ने त्योंथर नगर परिषद अध्यक्ष कृष्णावती शुक्ला और उनके पार्षद पति विद्यासागर शुक्ला को भाजपा के जिलाध्यक्ष अजय सिंह पटेल के हाथों सदस्यता दिला दी। इस दौरान त्योथर विधायक के साथ सांसद जनार्दन मिश्रा भी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने दोनो के गले में भाजपा का पट्टा डालते हुये पार्टी का सदस्य चुन लिया। इस बात की खबर जैसे ही अटल कुंज से निकल कर त्योथर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची तो चर्चा का विषय बन गई। कुछ लोगों ने तो त्योथर विधायक पर चुटकियां लेते हुये कहा कि माननीय ने अच्छे और नेक ईमानदार को पार्टी में सदस्यता दिला कर पार्टी को मजबूती देने का नेक कार्य किया है। वहीं मीडिया रिर्पोट में नगर परिषद अध्यक्ष कृष्णावती शुक्ला के भ्रष्टाचार के खुलासे होने लगे।बिजली सामग्री खरीदी में भ्रष्टाचार का आरोप
मीडिया रिर्पोट के अनुसार कृष्णावती शुक्ला इसके पूर्व भी त्योथर नगर परिषद में अध्यक्ष के पद पर रह चुकी है। उन दिनों वह कांग्रेस पार्टी का दामन थाम रखीं थी। उस दौरान उन पर आरोप था कि नगर परिषद में बिजली सामग्री खरीदी में 1 लाख 70 हजार रुपये भ्रष्टाचार की। वर्ष 2008-9 में उनको कारण बताओ नोटिस भी जारी की गई थी। उक्त भ्रष्टाचार की जानकारी देने वाले सूत्र बताते है कि मामला अब तक दबा रहा। लेकिन उक्त भ्रष्टाचार का मामला फिर से उछाल मार दिया और शासन की ओर से एक बार फिर नगर परिषद अध्यक्ष कृष्णावती शुक्ला को नोटिस जारी कर जबाब प्रस्तुत करने को कहा गया। सूत्र बताते है कि अपने गले में एक लाख 70 हजार रुपये के भ्रष्टाचार का फंदा देख नगर परिषद अध्यक्ष कृष्णावती शुक्ला ने स्थानीय विधायक के माध्यम से भाजपा का दामन थाम लिया और कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। कांग्रेस से त्यागपत्र दिये जाने पर त्योथर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं ने उनके भ्रष्टाचार के पोल खोलते हुये भाजपा विधायक पर पलटवार करते हुये यह कह रहे कि भाजपा अब सिद्धातों और आदर्शो की पार्टी न होकर भ्रष्टाचारियों को शरण देने वाली पार्टी बन चुकी है।

No comments
Post a Comment