सोहागी पहाड़ में हादसा, ब्रेक फेल होने के बाद मैजिक वाहन को मारी टक्कर
रीवा। सोमवार को सोहागी पहाड़ में फिर से एक हादसा हो गया, जिसमें एक ट्रेलर चालक अपनी जान बचाने के की कोशिश में बेमौत मारा गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई औरशव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।बताया गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 में सोमवार के शाम यह हादसा हुआ। ट्रेलर रीवा की तरफ से प्रयागराज की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सोहागी पहाड़ से उतरने लगा तभी अचानक ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया। चालक के कहने पर खलासी चलते वाहन से कूदकर ट्रेलर के सामने पत्थर रखकर उसे रोकने की कोशिश कर रहा था, तभी ढलान में ट्रक ने रफ्तार पकड़ ली और सामने चल रही एक मैजिक वाहन को टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर खाई की ओर जाने लगा, जिस पर चालक ने अपनी जान बचाने के लिए नीचे छलांग लगा दी। इस दौरान वह ट्रेलर के पहिया की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि बाद में ट्रेलर नाली में फंसकर रुक गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
इसे भी देखें : रीवा में दो ऑर्केस्ट्रा आर्टिस्ट की जलकर मौत, प्रयागराज में प्रोग्राम के बाद लौटते समय हुआ हादसा
वहीं एक अन्य हादसे में तेज रफ्तार बाइक चलक ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि सोहागी थाने के चंदई गांव निवासी संतोष द्विवेदी गांव में पैदल किसी काम से जा रहे थे। रात का समय था तभी पीछे से आई एक बाइक ने उनको टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

No comments
Post a Comment