69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार घोषित, जानिए सर्वश्रेष्ठ फिल्में और कलाकार जिन्हे किया गया पुरस्कृत

Friday, 25 August 2023

/ by BM Dwivedi

 


नई दिल्ली. दिल्ली में गुरुवार शाम 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (69th National Film Awards) की घोषणा कर दी गई। इन पुरस्कारों की घोषणा 2021 की फिल्मों को विभिन्न श्रेणियों में की गई है। जिसके तहत आर. माधवन (R. Madhavan) की ‘रॉकेट्री’ (Rocketry) को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की 'सरदार उधम' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म, जबकि एस.एस. राजामौली (SS Rajamouli) की ‘आरआरआर’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म घोषित किया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार (Best Actor Award)  ‘पुष्पा’ के लिए अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने जीता। वहीँ सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) और कृति सेनन (मिमी) को संयुक्त रूप से घोषित किया गया। बतादें कि दोनों अभिनेत्रियों ने पहली बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता है।

श्रेया घोषाल का पांचवां अवॉर्ड
पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल (playback singer shreya ghoshal) ने तमिल फिल्म ‘इराविन निजल’ के गाने ‘मायावा चयावा... ’ के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका व ‘आरआरआर’ के गाने ‘कोमुराम भीमुडो... ’ के लिए काल भैरव को सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक का पुरस्कार दिया। बतादें कि श्रेया का यह 5वां नेशनल अवॉर्ड है। उन्होंने पहली बार ‘बैरी पिया’ (देवदास) के लिए यह अवॉर्ड जीता था।

Also Read:फिडे चेस विश्व कप 2023: चैंपियन बनाने से चूके प्रग्गनानंदा, पर युवाओं को दी उड़ान भरने की प्रेरणा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ये पुरस्कार प्रदान करेंगी
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (69th National Film Awards) में 'आरआरआर', ‘पुष्पा', ‘गंगूबाई काठियावाड़ी' और ‘द कश्मीर फाइल्स’ का दबदबा रहा। ‘आरआरआर’ ने सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म के अलावा चार और श्रेणियों (एक्शन डायरेक्शन, स्पेशल इफेक्ट्स, कोरियोग्राफी, पाश्र्व गायक) में पुरस्कार जीते। ‘द कश्मीर फाइल्स’ को नर्गिस दत्त अवॉर्ड, जबकि विष्णु वर्धन की ‘शेरशाह' को विशेष ज्यूरी अवॉर्ड दिया गया। दिल्ली में होने वाले समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ये पुरस्कार प्रदान करेंगी। समारोह की तारीख की घोषणा बाद में होगी। सूत्रों ने बताया कि फाल्के अवॉर्ड की घोषणा के बाद समारोह की तारीख तय होगी। बतादें कि फाल्के अवॉर्ड भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान हैै, जिसकी घोषणा अभी नहीं की गई है। 

28 भाषाओं की 280 फिल्मों के बीच मुकाबला
बतादें कि 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के लिए देश की 28 भाषाओं की 280 फिल्मों की एंट्री आईं। इनमें गैर-फीचर फिल्में भी शामिल हैं। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फीचर फिल्म के लिए 31 और गैर-फीचर के लिए 24 श्रेणियां हैं। कोरोना के वजह से 2020 और 2021 में इन पुरस्कारों की घोषणा नहीं की गई थी।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved