रहिये अपडेट रीवा. रीवा जिले में सिर्फ एक सीट कांग्रेस है। सेमरिया विधानसभा सीट से कांग्रेस के अभय मिश्रा ने जीती है। अभय ने 56024 वोट हासिल कर भाजपा के केपी त्रिपाठी को हराया है। हाला की यह जीत इतनी आसान नहीं थी कांटे की टक्कर में महज 637 वोटों से अभय ने जीत दर्ज की। नतीजा घोषित करने से पूर्व रिकाउंटिंग भी कराई गई। आखिर कर जीत कांग्रेस की हुई। जीतने के बाद अभय मिश्रा ने बताया कि इस चुनाव को जीतने के लिए किन मुश्किलों का सामान करना पड़ा।
दो धुर विरोधियों के बीच मुकाबला
बतादें कि दो धुर विरोधियों के बीच मुकाबला काफी चर्चा रहा। अभय मिश्रा पुराने कांग्रेसी हैं लेकिन बीच में भाजपा में चले गए थे। लेकिन चुनाव के पहले टिकट की घोषणा के समय फिर कांग्रेस में लौटे और प्रत्याशी बनाए गए। अभय का यहां से भाजपा विधायक केपी त्रिपाठी से सीधा विरोध रहा है, दोनों एक-दूसरे पर सीधे आरोप लगाते रहते हैं। अब दोनों चुनाव मैदान में सीधे मुकाबले पर हैं। लेकिन बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी पंकज पटेल ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। मतगणना की बात करें तो रुझानों में मुकाबले में कांग्रेस से अभय मिश्रा आगे चल रहे थे। जबकि भाजपा विधायक केपी त्रिपाठी दूसरे स्थान पर रहे।
No comments
Post a Comment