Sidhi News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 3 लोग गंभीर, SGMH रीवा रेफर

Friday, 31 January 2025

/ by BM Dwivedi

सीधी जिले के कोस्टा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई, जब ग्राम बड़खरा से तीन लोग एक ही बाइक पर सवार होकर ग्राम कोस्टा की ओर जा रहे थे। सड़क किनारे मिट्टी की पटाई का काम चल रहा था, जहां ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पहले चुन्नट अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण तीनों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान अंबुज पांडे, स्मिता द्विवेदी और संतोष कुमार द्विवेदी के रूप में हुई है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved