Railway Minister Ashwini Vaishnav gave a big gift to the people of Vindhya: रीवा के बीजेपी नेता गौरव तिवारी ने नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने विंध्य क्षेत्र व रीवा से जुड़ी रेल कनेक्टिविटी को सुव्यवस्थित करने के साथ ही बढ़ाने की मांग की। उन्होंने रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस के रैक तत्काल बदलने की मांग के साथ ही विभिन्न गाड़ियों को चलाने एवं कुछ गाड़ियों को नियमित करने की बात रखी। जिस पर रेल मंत्री ने विंध्य क्षेत्र से जुड़ी रेल कनेक्टिविटी की कुछ मांग को शीघ्र ही पूरा किया। वहीं अन्य मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
बतादें कि 2023 में गौरव तिवारी ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में रेल मंत्री से मुलाकात कर कर रीवा से वंन्देभारत चलाने की मांग की थी, जिसे रेल मंत्री ने कम समय में ही पूरा किया था और रीवा से जबलपुर व भोपाल के लिए वंदेभारत ट्रेन चलाई थी। जो विंध्यवासियों के लिए एक बड़ी सौगात साबित हुई साथ ही यह ट्रेन रेल मंत्रालय को बेहतर मुनाफे दे रही है।

No comments
Post a Comment