रीवा शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डाढ़ी में बीते दिनों हुई 15 वर्षीय किशोरी की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। वारदात को अंजाम देने वाले किशोरी के दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने नदी पर फेंकी गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया है। चोरहटा थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि 29 जनवरी की सुबह करीब साढ़े 6 बजे चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डाढ़ी निवासी सनानंद प्रसाद मिश्रा की पुत्री का शव लाश घर से कुछ ही दूर मिला था।
पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर संदेही शुभम यादव निवासी ग्राम देवमऊ दलदल थाना रामपुर बाघेलान जिला सतना को गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूछताछ के दौरान किशोरी की हत्या करना कबूल किया है। आरोपी ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि उसकी और मृतका किशोरी की ढाई साल से दोस्ती थी। इसी बीच मृतिका किसी और के संपर्क में आ गई जिसका पता शुभम को चल गया। घटना दिनांक को शुभम ने मृतिका को फोन करके बुलाया था। और जैसे ही वह घर से कुछ दूर पहुंची तभी आरोपी ने कुल्हाड़ी से किशोरी के ऊपर प्राण घातक हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

No comments
Post a Comment