Sidhi News: सड़क हादसे में घायल दरोगा की इलाज के दौरान मौत, अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी

Wednesday, 31 December 2025

/ by BM Dwivedi


सीधी। चुरहट क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दरोगा की बुधवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान साड़ा निवासी दरोगा कोल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दरोगा कोल अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत संजय गांधी चिकित्सालय, रीवा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।इस दर्दनाक घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved