मऊगंज जिले के बनपारन गांव में बीती रात एक पुराने जमीनी विवाद ने खूनी रूप धारण कर लिया। परिवार से ही संबंधित आरोपियों ने घर में घुसकर मां सरिता शर्मा और उनके पुत्र पर तलवार तथा टांगे से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तत्काल रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पीड़िता सरिता शर्मा ने बताया कि पिछले कई दिनों से प्रमोद पांडे, ऋषभ पांडे, राम गणेश शर्मा, रमाकांत शर्मा और श्रद्धा पांडे सहित आरोपियों द्वारा उनके परिवार को लगातार धमकियां दी जा रही थीं। विवाद उनके पिताजी के हिस्से की जमीन बेचने के बाद अब बाकी जमीन में हिस्सा मांगने को लेकर है। सरिता ने कहा, "20 दिनों से उसे मारने की धमकियां मिल रही थीं। वो कई बार मऊगंज थाने में शिकायत करने गई, लेकिन पुलिस ने मेरी कोई सुनवाई नहीं की। एसआई ने तो 'भौजाई' कहकर उनका मजाक उड़ाया और शिकायत पर ध्यान ही नहीं दिया।

No comments
Post a Comment