Rewa News : रीवा में युवती को जानबूझकर कुचलने का गंभीर आरोप, अभी तक दर्ज नहीं हुई FIR

Friday, 16 January 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र के बेलवा मोड़ पर दो दिन पहले हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई 25 वर्षीय युवती रोशनी शुक्ला का फिलहाल भोपाल AIIMS में इलाज चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद पीड़िता के परिजन, इसे महज सड़क हादसा नहीं मान रहे हैं। युवती के भाई ने दावा किया है कि यह जानबूझकर किया गया हमला है और बोलेरो वाहन से युवती को सुनियोजित तरीके से कुचला गया। परिवार इसे हत्या के प्रयास के रूप में देख रहा है। 

वहीं दूसरी ओर, पुलिस की प्रारंभिक जांच में इसे अभी तक सड़क दुर्घटना ही माना जा रहा है। इस आधार पर थाने में केवल मर्ग दर्ज किया गया है। एसडीओपी उमेश प्रजापति ने बताया कि पुलिस को इस घटना की केवल सड़क हादसे के रूप में ही जानकारी मिली है। पीड़िता या उनके परिजनों की ओर से अभी तक थाने में कोई FIR दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि पीड़ित पक्ष कोई लिखित शिकायत दर्ज कराता है और आवश्यक तथ्य उपलब्ध कराता है, तो उसी आधार पर उचित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved