Rewa News : अस्पताल चौराहा रीवा में हार्कस कार्नर से हटाया अतिक्रमण, जप्त की सामग्री

Monday, 19 January 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा शहर के व्यस्त अस्पताल चौराहा स्थित हार्कस कार्नर में सोमवार को नगर निगम और यातायात पुलिस एक बार फिर अतिक्रमण हटाने पहुंची। संयुक्त टीम ने अतिक्रमण को पूरी तरह हटाते हुए कई दुकानदारों की सामग्री को भी जप्त कर लिया। दुकानदारों के विरोध के बावजूद कार्रवाई जारी रही। बताया जा रहा है कि हार्कस कार्नर में नगर निगम द्वारा जिन दुकानों को जगह आवंटित की गई थी, उनमें से कई दुकानदारों ने 10-10 फीट तक सड़क पर अवैध कब्जा जमा रखा था। इस कारण ग्राहकों के वाहन सड़क पर खड़े होने लगते थे, जिससे चौराहे पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती थी। 

अस्पताल चौराहा गेट तक फैला यह अतिक्रमण यातायात को बुरी तरह प्रभावित करता है। खासकर सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि वहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। यह पहली बार नहीं है जब इस स्थान पर ऐसी कार्रवाई हुई है। पहले भी कई बार टीम ने अतिक्रमण हटाया था, लेकिन टीम के जाते ही दुकानदार दोबारा कब्जा कर लेते हैं। ऐसे में जरूरी है कि अतिक्रमण करने वालों पर अब ठोस और स्थायी कार्रवाई हो, ताकि यह समस्या जड़ से खत्म हो सके।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved